Hot News

Bihar Politics: प्रशांत किशोर के दिलीप जायसवाल पर आरोपों के बाद भाजपा का पलटवार, दानिश इकबाल बोले- यह राजनीतिक साजिश

Bihar Politics, अनुज शर्मा , पटना: बिहार की नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है. रविवार को जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है. इस पूरे विवाद पर अब भाजपा ने औपचारिक प्रतिक्रिया दी है और पीके के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

दिलीप जायसवाल की साख को झूठे आरोपों से गिराया नहीं जा सकता

भाजपा बिहार के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने कहा, “नेतृत्व में वैचारिक मतभेद होना सामान्य है, लेकिन किसी की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा पर बिना किसी प्रमाण के कीचड़ उछालना निंदनीय है. डॉ दिलीप जायसवाल ने हमेशा संगठन और जनसेवा की नेतृत्व की है. उनकी साख को झूठे आरोपों से गिराया नहीं जा सकता.” भाजपा का कहना है कि आने वाले दिनों में डॉ दिलीप जायसवाल खुद एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तथ्यों सहित पूरे प्रकरण पर अपना पक्ष सामने रखेंगे, ताकि सच्चाई जनता तक पहुंच सके.

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर का यह कदम महज चुनावी रणनीति का हिस्सा है. मीडिया प्रमुख ने कहा कि यह पूरा मामला सनसनी फैलाकर नेतृत्वक लाभ लेने का प्रयास है.

बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या है आरोप?

प्रशांत किशोर ने रविवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि डॉ दिलीप जायसवाल ने किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जा किया है. यह कॉलेज सिख समुदाय का अल्पसंख्यक संस्थान था, जिसे जायसवाल ने संस्थापक की संदिग्ध मृत्यु के बाद हड़प लिया.

उन्होंने यह भी दावा किया कि कॉलेज ने 50 से अधिक नेताओं के रिश्तेदारों को बिना प्रवेश परीक्षा MBBS की डिग्री दी, जिनमें लालू यादव और राबड़ी देवी के परिजनों के नाम भी शामिल हैं. किशोर ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की और जायसवाल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके आरोप झूठे साबित हुए तो वे नेतृत्व छोड़ देंगे. अब देखना होगा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया किस दिशा में नेतृत्व को मोड़ती है.

इसे भी पढ़ें: अगले 24 घंटे बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

The post Bihar Politics: प्रशांत किशोर के दिलीप जायसवाल पर आरोपों के बाद भाजपा का पलटवार, दानिश इकबाल बोले- यह नेतृत्वक साजिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top