Hot News

Bihar Politics: प्रशांत किशोर पर दायर होगा मुकदमा, मंत्री अशोक चौधरी बोले- लीगल एक्शन का मैटर तैयार है

Bihar Politics: जदयू नेता अशोक चौधरी पर प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को टिकट खरीद कर बेटी शांभवी को सांसद बनाने का आरोप लगाया था. इस मामले पर अशोक चौधरी पीके के खिलाफ मुकदमा दायर करने की तैयारी में हैं. उन्होंने कहा कि हम उनके खिलाफ तलवार लेकर तो नहीं लड़ सकते लेकिन कानून का सहारा तो ले सकते हैं.

तैयार है लीगल एक्शन का मैटर

पटना में शनिवार को जेडीयू प्रकोष्ठ की तरफ से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया. अशोक चौधरी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे. सम्मेलन के बाद मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के खिलाफ मानहानि का मामला करेंगे.थोड़ा इंतजार कीजिए, हड़बड़ाइए मत. पीके ने जो कहा है, उस पर लीगल एक्शन का मैटर तैयार है.

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोग दलित परिवार से आते हैं. तलवार लेकर नहीं लड़ सकते लेकिन सामान्य नागरिक होने के नाते जो संसाधन हमें मिले हैं उसका इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने न्याय मिलने का दावा भी किया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

पीके ने अशोक चौधरी के नेतृत्वक चरित्र पर उठाए सवाल

प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को जमुई पहुंचे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अशोक चौधरी का नेतृत्वक चरित्र सबको पता है. उन्होंने टिकट खरीदकर अपनी बेटी को सांसद बनवाया. बिहार के किसी नेता या पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो हम पर एक भी रुपया लेने का आरोप लगा सके. इसी से संबंधित सवाल पूछने पर अशोक चौधरी ने पीके के खिलाफ मुकदमा करने की बात कही. (रानी ठाकुर)

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें

इसे भी पढ़ें: मोतिहारी में मदरसा के दो छात्र रेलवे ट्रैक से पेंडुलम निकालते धराए, RPF ने पकड़ा, क्या था इरादा?

The post Bihar Politics: प्रशांत किशोर पर दायर होगा मुकदमा, मंत्री अशोक चौधरी बोले- लीगल एक्शन का मैटर तैयार है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top