Hot News

Bihar Politics: फीडबैक के आधार पर महागठबंधन से मिलेगा टिकट, सीटों को लेकर 24 अप्रैल को होगा फैसला

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो बड़े फैक्टर्स तय किये गये हैं. महागठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि महागठबंधन में किसी भी उम्मीदवार को टिकट देने से पहले गठबंधन की पार्टियां उसके बारे में फीडबैक इकट्ठा करेंगी. फीडबैक में आई रिपोर्ट के आधार पर टिकट देने या न देने पर फैसला होगा.

इन दो मापदंडों के आधार पर मिलेगा टिकट 

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो बड़े फैक्टर्स तय किये गये हैं. उम्मीदवार के जीतने की क्षमता और उसकी छवि दो बड़े फैक्टर्स होंगे, जिसके आधार पर इस बार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा किया जायेगा, ताकि महागठबंधन को बहुमत से जीत मिले. इस पर महागठबंधन के छह दलों की सहमति बनी है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

24 अप्रैल को पटना में होगी महागठबंधन की दूसरी बैठक

महागठबंधन की दूसरी बैठक 24 अप्रैल को पटना के सदाकत आश्रम में होगी. इस बैठक में औपचारिक रुप से सीट बंटवारे को लेकर फैसला लिया जायेगा. तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में नए समन्वय पैनल द्वारा यह बैठक आयोजित की जायेगी. इससे पहले गुरुवार को पटना में राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को महागठबंधन के समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. (यह समाचार इंटर्न हर्षित ने लिखी है)

इसे भी पढ़ें : Bihar Rain Alert : बिहार के 22 जिलों में होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

The post Bihar Politics: फीडबैक के आधार पर महागठबंधन से मिलेगा टिकट, सीटों को लेकर 24 अप्रैल को होगा फैसला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top