Hot News

Bihar Politics: सीट बंटवारे पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का RJD को दो टूक, बोले- पार्टी जो सीटें चाहती हैं, वह मिलेंगी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में मिली हार के बाद पार्टी ने रणनीति में बदलाव किया है. पार्टी अब संगठन को मजबूत करने में लगी है. इसे लेकर कई फेरबदल भी किये गए. कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने का मन बनाए हुए है. इसी को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं का दौरा बिहार में शुरू हो गया है.

अखिलेश प्रसाद सिंह बोले- प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मोतिहारी में कांग्रेस को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था. आगामी चुनाव में यहां से विधानसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी. पिछले 15 दिनों के अंदर राहुल गांधी दो बार बिहार आ चुके हैं. अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार आने वाले हैं. उन्होंने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि कांग्रेस जो सीटें चाहती हैं, वह मिलेंगी. यह मैं जानता हूं.

निशांत कुमार की नेतृत्व में एंट्री पर क्या बोले

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के नेतृत्व में आने की चर्चा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि अभी तो वे आए ही नहीं हैं, उनकी परीक्षा बाकी है. वैसे उनके आने से महागठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. यह लोकतंत्र है और कोई भी नेतृत्व में आ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से पिछले पांच साल बिहार में प्रशासन चली है, उससे कोई खुश नहीं है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

कांग्रेस जीतने के लिए उतरेगी- कृष्णा अल्लावरु

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी गुरुवार को बिहार पहुंचे थे. उन्होंने कहा था कि लड़ाई छोटी हो या बड़ी हो, लड़ाई जीतने के लिए लड़ी जानी चाहिए. बिहार में कांग्रेस भी लड़ाई लड़ेगी और न केवल जीतने के लिए लड़ेगी बल्कि जीतेगी भी. अल्लावरु बिहार कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने का बाद पहली बार पटना पहुंचे थे। इसके बाद स्त्री कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी बिहार की राजधानी पटना पहुंची थी.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार’, जदयू ऑफिस के बाहर समर्थकों ने लगाया पोस्टर

The post Bihar Politics: सीट बंटवारे पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का RJD को दो टूक, बोले- पार्टी जो सीटें चाहती हैं, वह मिलेंगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top