Hot News

Bihar Politics: JDU दफ्तर के बाहर लगे पीएम मोदी के पोस्टर पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज

Bihar News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने भोजपुर के अगिआंव और चरपोखरी प्रखंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया. उनकी पहली सभा अगिआंव के नारायणपुर गांव और दूसरी सभा चरपोखरी के मलौर गांव में आयोजित हुई. 

प्रशांत किशोर ने क्या कहा ? 

अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 3 सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं लेकिन बच्चों के शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है. 

लालू यादव पर साधा निशाना 

राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके शिशु मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है.  

Also Read: RJD ने किया बड़ा दावा, पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव में दिव्यांगों को आरक्षण देंगे तेजस्वी

जदयू दफ्तर पर PK ने कसा तंज 

जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने जदयू कार्यालय में मोदी और नीतीश जी की एक साथ तस्वीर लगाए जाने पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि नवंबर के बाद जदयू दफ्तर भी भाजपा का हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद न तो नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे और न ही जदयू कोई पार्टी बचेगी. जदयू और भाजपा दोनों ही NDA गठबंधन का हिस्सा हैं और जब जदयू कमजोर हो रही है तो भाजपा उस पर कब्जा जरूर करेगी.  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में NDA और जन सुराज के बीच सीधी लड़ाई होने वाली है. बिहार की जनता परेशान है. बिहार बदलाव चाहता है. 

The post Bihar Politics: JDU दफ्तर के बाहर लगे पीएम मोदी के पोस्टर पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top