Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 6 जिलों अरवल, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में अगले दो से तीन घंटे के दौरान बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि बारिश के दौरान कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना है. इस दौरान 30 से 40 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 8, 2025
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 8, 2025
लू और भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे राज्य के ये जिले
वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 10 से 16 मई के बीच हीट वेव के चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है, वहीं पछुआ हवाओं के प्रभाव के चलते प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है.सबसे अधिक प्रभावित जिले उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम बिहार के रहेंगे. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल के नगर निकाय क्षेत्र लू और भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे.
राज्य के अधिकांश हिस्सों में बहेगी गर्म एवं शुष्क हवा
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि मध्य हिंदुस्तान और ओडिशा के पास एक प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है. इसके प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्सों में गर्म एवं शुष्क पछुआ हवाएं बहेंगी. इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा, जिससे दिन और रात दोनों में गर्मी अधिक महसूस की जाएगी. 16 मई तक प्रदेश में हॉट डे और हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
लोगों से मौसम विभाग की खास अपील
हालांकि, उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में गर्मी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहेगा. यहां हॉट डे या हीट वेव की संभावना नगण्य है. मौसम विभाग ने नागरिकों को चेताया है कि वे जरूरी न हो तो दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. धूप में निकलते समय सिर ढकें, पानी अधिक पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘हमारी पार्टियां अलग हैं, लेकिन हिंदुस्तान के लिए…’, मोदी प्रशासन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मिला RJD का साथ
The post Bihar Rain Alert: अगले दो घंटे के दौरान बिहार के इन 6 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.