Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 2 जिलों औरंगाबाद और अरवल में अगले दो से तीन घंटे के दौरान बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि बारिश के दौरान कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना है. इस दौरान 40 से 50 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. वहीं. मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को राजधानी पटना सहित कुछ अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) May 10, 2025
गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद
बारिश और हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट होने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में बारिश के दौरान बिजली गिरने की आशंका है. इसके अलावा आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, कुछ जिलों में मौसम अभी भी शुष्क बना रहेगा.
लू और भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे राज्य के ये जिले
वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 10 से 16 मई के बीच हीट वेव के चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है, वहीं पछुआ हवाओं के प्रभाव के चलते प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है.सबसे अधिक प्रभावित जिले उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम बिहार के रहेंगे. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल के नगर निकाय क्षेत्र लू और भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
राज्य के अधिकांश हिस्सों में बहेगी गर्म एवं शुष्क हवा
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि मध्य हिंदुस्तान और ओडिशा के पास एक प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है. इसके प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्सों में गर्म एवं शुष्क पछुआ हवाएं बहेंगी. इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा, जिससे दिन और रात दोनों में गर्मी अधिक महसूस की जाएगी. 16 मई तक प्रदेश में हॉट डे और हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है.
इसे भी पढ़ें: असुर के नाम पर बसा है बिहार का ये शहर, दो बड़े धर्मों के आस्था का है केंद्र
The post Bihar Rain Alert: अगले 2 घंटे के दौरान बिहार के इन 2 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

