Hot News

Bihar Rain Alert: बिहार का मौसम कब तक खराब रहेगा? मौसम विभाग ने बता दी तारीख

Bihar Rain Weather Report: बिहार का मौसम फिर एकबार करवट ले चुका है. बिहार में मानसून फिर से एक्टिव हुआ है. पटना समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश रूक-रूक कर हो रही है. इधर, बंगाल की खाड़ी में जो हलचल है उसका असर बिहार वेदर पर भी पड़ेगा. जुलाई महीने की शुरुआत भारी बारिश से हुई है. मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार का मौसम कबतक बिगड़ा रहेगा.

मौसम विभाग का अलर्ट

IMD पटना के अनुसार, बंगाल से सटे बिहार के किशनगंज में भारी बारिश की संभावना है. पश्विम चंपारण, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, रोहतास, कैमूर समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं. वहीं अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. इस सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है. 7 जुलाई तक बारिश-वज्रपात की चेतावनी जारी है.

ALSO READ: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, चप्पे-चप्पे की ली गयी तलाशी

मानसून फिर हुआ एक्टिव

दरअसल, बिहार में मानसून पिछले दिनों कमजोर पड़ा हुआ था. मानसून सोमवार से फिर सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि तापमान इस दौरान चार डिग्री तक गिर सकता है. सोमवार को पटना में भी तेज बारिश हुई. रात 11 बजे के बाद तीन घंटे के अंदर करीब 25 एमएम बारिश हुई.

पटना में अभी मौसम रहेगा मेहरबान

बिहार के आसपास कम दबाव का केंद्र बना हुआ है. वातावरण में आद्रता की मात्रा अचानक बढ़ी है. जिससे पटना समेत अन्य जिलों में जबरदस्त बारिश हो रही है. पटना में अभी भारी बारिश के आसार बने रहने का पूर्वानुमान है.

The post Bihar Rain Alert: बिहार का मौसम कब तक खराब रहेगा? मौसम विभाग ने बता दी तारीख appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top