Hot News

Bihar Rain Alert: मॉनसून ने खेली फिरकी, बिहार के इस जिले में 4 से 8 जून तक होगी बारिश

Bihar Rain Alert, वरीय संवाददाता, भागलपुर: एक बार फिर मॉनसून ने फिरकी स्पोर्ट्सी है. भागलपुर के आसपास के कुछ जिलों में प्री मॉनसून बारिश सोमवार की रात से शुरू हुई है, लेकिन भागलपुर मंगलवार को भी सूखा रहा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार की सीमा पर बंगाल में मॉनसून अटका हुआ है. हालांकि सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो चार से आठ जून के दौरान जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. मंगलवार को भागलपुर व आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 37.1 व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा.आगे चार से आठ जून के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

क्यों पुरवैया हवा हो रही कमजोर

माॅनसून के एक ही जगह पर ठहरने की मुख्य वजह पुरवैया हवा का कमजोर होना है. पछुआ ताकतवर हो कर चल रही है. अरब सागर की ओर से उठ रही पछुआ हवाएं सीधे उड़ीसा और बंगाल को छूती हुई सीधे उत्तर-पूर्व होते हुए बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ रही हैं. इससे पुरवैया कमजोर हो रही है. नमी युक्त बादलों को आगे बढ़ाने लायक ताकत न मिलने से माॅनसून स्थिर हो गया है. आइएमडी के मौसम विज्ञानी आशीष कुमार का कहना है कि कमजोर पुरवैया की वजह से माॅनसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

अगले दो दिन राज्य में आंधी-पानी की स्थिति बने रहने के आसार

बिहार में अन्य मौसमी दशाओं खासतौर पर ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ, अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन आदि वजहों से आंधी-पानी की स्थिति अभी कुछ समय तक बनी रहेगी. अगले दो दिन उच्चतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है. पूर्वी बिहार में आंधी पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट और राज्य के शेष हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार से मंगलवार की सुबह तक राज्य के कई हिस्सों में उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प

लंबी अवधि वाले धान का बिचड़ा गिरायें किसान

धान का बिचड़ा बीज स्थली में लगाने का काम आसमान साफ रहने पर ही करें. 10 जून तक लंबी अवधि वाले धान का बिचड़ा गिराने का उपयुक्त समय है. 10 से 25 जून तक मध्यम अवधि वाले धान का बिचड़ा बोने के लिए अनुकूल समय है. जो किसान धान की सीधी बुआई करना चाहते हैं, वे लंबी अवधि वाले धान की किस्म की बुआई अगले सप्ताह में कर सकते हैं. इसके लिए उनके पास सिंचाई की उचित व्यवस्था हो. इसकी जानकारी बिहार कृषि विवि सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने दी.

The post Bihar Rain Alert: मॉनसून ने स्पोर्ट्सी फिरकी, बिहार के इस जिले में 4 से 8 जून तक होगी बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top