Hot News

Bihar Sarkari Naukri: आयुष डॉक्टर के 2619 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका आज, तुरंत कर लें अप्लाई

Bihar Sarkari Naukri: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है. समिति ने आयुष डॉक्टरों के कुल 2619 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. ध्यान दें, इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, 15 जून 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार शाम 6 बजे तक shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

रिक्तियों का विवरण

  • आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक): 1411 पद
  • आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक): 706 पद
  • आयुष चिकित्सक (यूनानी): 502 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आयुर्वेदिक डॉक्टर: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BAMS डिग्री
  • होम्योपैथिक डॉक्टर: BHMS डिग्री
  • यूनानी डॉक्टर: BUMS डिग्री

सभी डिग्रियां संबंधित चिकित्सा परिषदों द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए. आयु सीमा 21 से 37 वर्ष तय की गई है. विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन देखें.

कैसे होगा चयन? और कितना मिलेगा वेतन?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. 100 अंकों की CBT परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को संविदा आधारित नियुक्ति दी जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को ₹32,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा.

ऐसे करें आवेदन

  1. SHS की वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. “Advertisement” सेक्शन में जाएं.
  3. आयुष डॉक्टर भर्ती 2025 पर क्लिक करें.
  4. दिशा-निर्देश पढ़ें और फॉर्म भरें.

Also Read: NEET UG 2025 Topper: मोबाइल कवर बेचने वाला रोहित अब बनेगा डॉक्टर, जमशेदपुर के बेटे को खुद अलख पांडे ने आकर दी बधाई

Also Read: NEET UG 2025 Topper List: नीट में बिहार का दबदबा कायम, 80954 छात्र पास, बेतिया के मृणाल को रैंक 4

The post Bihar Sarkari Naukri: आयुष डॉक्टर के 2619 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका आज, तुरंत कर लें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top