Hot News

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार पंचायती राज विभाग में बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, यहां करें आवेदन

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार के पंचायती राज विभाग में बंपर वैकेंसी निकली है. पंचायती राज विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के 942 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – zp.bihar.gov.in पर जाना होगा. इसमें आवेदन करने से लेकर सैलरी तक की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

बिहार पंचायती राज विभाग की ओर से निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2025 से शुरू हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 जून 2025 तक का समय मिला है. इस वैकेंसी मेंं आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्से से अप्लाई कर सकते हैं.

Bihar Sarkari Naukri 2025 Application ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- zp.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाना होगा.
  • अगले पेज पर Bihar Zila Parishad Technical Assistant Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Apply Online पर क्लिक करें.
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

Bihar Panchayti Raj Vibhag Assistant Technical Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

Bihar Panchayti Raj Vibhag Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

बिहार पंचायती राज विभाग की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को योग्यता के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए. वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 37 साल से कम होनी चाहिए.

कैसे होगा योग्य कैंडिडेट्स का चयन?

बिहार पंचायती राज विभाग की तरफ से जारी इस वैकेंसी में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को मेरिट के आधार पर सेलेक्ट किया जाएगा. इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन होगा. ऐसे में बराबर नंबर आने पर अधिक उम्र वाले कैंडिडेट्स को वरियता दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: बिहार में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर वैकेंसी, पूछे जाएंगे 2 घंटे में 150 सवाल

The post Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार पंचायती राज विभाग में बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, यहां करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top