Hot News

Bihar School Holiday 2025: कल बिहार के सभी स्कूलों में छुट्टी, काॅलेज भी रहेंगे बंद

Bihar School Holiday 2025 in Hindi: बिहार में 18 अप्रैल 2025 यानि शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर सभी स्कूल-काॅलेज बंद रहेंगे. शिक्षा विभाग की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस दिन पूरे राज्य में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. बिहार में गुड फ्राइडे को शांति और प्रार्थना का दिन माना जाता है. इसलिए इस दिन स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद (Bihar School Closed on Good Friday in Hindi) रहेंगे.

गुड फ्राइडे के दिन हिंदुस्तान के कई राज्यों में छुट्टी होती है. बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी में 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे के मौके पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. यह जानकारी शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर 2025 में दी गई है. इस दिन सभी प्रशासनी स्कूल बंद रहेंगे और अधिकतर निजी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा.

यह भी पढ़ें- CSIR NET Final Answer Key 2025: सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर-की जारी, चेक करने का आसान तरीका यहां

बिहार स्कूल समर वेकेशन (Bihar School Summer Vacation 2025)

बिहार में इस बार गर्मी जल्दी पड़ने लगी है. बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 2025 के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में 2 जून से 21 जून 2025 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. यह नियम राज्य प्रशासन द्वारा संचालित सभी स्कूलों पर लागू होगा.

अभिभावकों के लिए ये जरूरी सलाह (Bihar School Closed on Good Friday in Hindi)

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि गुड फ्राइडे और गर्मी की छुट्टियों को लेकर एक बार स्कूल से संपर्क करें या शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर नजर रखें. 

यह भी पढ़ें- BPSC 70th Mains Exam 2025: बीपीएससी का नोटिस, परीक्षा से पहले छात्रों को दी ये बड़ी राहत

यह भी पढ़ें- Bihar Board 11th Admission 2025-27: बिहार बोर्ड 11वीं के लिए एडमिशन शुरू, यहां से करें अप्लाई

The post Bihar School Holiday 2025: कल बिहार के सभी स्कूलों में छुट्टी, काॅलेज भी रहेंगे बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top