Hot News

Bihar Tourism: अब बिहार घूमिए 5-स्टार अंदाज में, लॉन्च हुईं 2 करोड़ से ज्यादा की लग्जरी कैरावैन बसें, किराया महज इतना

Bihar Tourism: अगर आप बिहार को लग्जरी स्टाइल में एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशसमाचारी है. बिहार पर्यटन विभाग ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो लग्जरी कैरावैन बसों की शुरुआत कर दी है. इन बसों को शुक्रवार को पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान मंत्री खुद भी कैरावैन में सवार होकर सफर करते नजर आए.

चलता-फिरता फाइव स्टार होटल

ये कैरावैन बस किसी होटल से कम नहीं हैं. बस के अंदर बेडरूम, बाथरूम, किचन, ड्रेसिंग एरिया जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. पूरी बस एयर कंडीशन्ड है और 24 घंटे वाई-फाई की सुविधा दी गई है. सिक्योरिटी के लिए बस में 6 CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं.

दो बसों पर खर्च हुए 2.18 करोड़

दोनों कैरावैन बसों की कुल लागत करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपये है. इन्हें ऑल इंडिया परमिट मिल चुका है, यानी देश के किसी भी पर्यटन स्थल की यात्रा इन बसों से की जा सकती है. बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध है.

बिहार ही नहीं, देश के कोने-कोने तक कर सकेंगे सैर

इन कैरावैन बसों के जरिए पर्यटक पटना, गया, राजगीर, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, बांका, वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व समेत बिहार और देश के कई प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सैर कर सकेंगे.

ऑटोमेटेड लग्जरी सीट्स और बेडरूम

कैरावैन में 4 ऑटोमेटेड रिक्लाइनर सीट, 3 सीटर सोफा और 4 स्लीपर बर्थ दिए गए हैं. सीटें 360 डिग्री घूम सकती हैं और हर सीट के साथ मोटराइज्ड पर्दे, स्नैक टेबल और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं. बेडरूम में ऑर्थोपेडिक मैट्रेस लगाए गए हैं, जो कमर और सर्वाइकल के मरीजों के लिए आरामदायक हैं.

luxury bus seats
बस की लग्जरी सीट

स्मार्ट टीवी से लेकर एयरक्राफ्ट जैसा स्टोरेज

बस में 43 इंच का स्मार्ट टीवी लगाया गया है. हर स्लीपर बर्थ में अलग टीवी दिया गया है. सामान रखने के लिए एयरक्राफ्ट जैसे ओवरहेड केबिन और सोफे के नीचे स्टोरेज स्पेस मौजूद है. इमरजेंसी एग्जिट की सुविधा भी दी गई है.

किचन में घर जैसी सुविधाएं

कैरावैन के किचन में इंडक्शन चूल्हा, फ्रिज, माइक्रोवेव और वाटर कूलर मौजूद है. बर्तन धोने के लिए वॉश बेसिन और स्टोरेज कंपार्टमेंट भी बनाए गए हैं, जिससे सफर के दौरान होटल की जरूरत नहीं पड़ेगी.

bihar tourism bus kitchen
लग्जरी बस का किचन

बाथरूम और ड्रेसिंग एरिया

बस में मरीन टॉयलेट, शॉवर एरिया, गर्म-ठंडे पानी की सुविधा दी गई है. बेडरूम में ड्रेसिंग एरिया और बड़ा आइना लगाया गया है, जहां आराम से तैयार हुआ जा सकता है.

luxury bus bihar washroom
बस का वाशरूम

जानिए किराया कितना है

  • 75 रुपया प्रति किलोमीटर
  • न्यूनतम 250 किलोमीटर प्रतिदिन
  • किराया पर 5% जीएसटी अतिरिक्त
  • पटना में 12 घंटे और 75 किमी के लिए ₹11,000
  • एक दिन की बुकिंग करीब ₹20,000

ऐसे करें बुकिंग

ऑनलाइन बुकिंग: बिहार टूरिज्म की वेबसाइट
ऑफलाइन बुकिंग: सिख हेरिटेज भवन, दरोगा राय पथ और कौटिल्य विहार काउंटर
मोबाइल नंबर: 8544418209

बिहार टूरिज्म की ये लग्जरी कैरावैन बसें अब सफर को आरामदायक, सुरक्षित और शाही अनुभव में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आप बुक कर यात्रा कर सकते हैं.

Also Read: Bihar Tourism: होटल और पार्क बनाने वालों को नीतीश प्रशासन की बड़ी सौगात, मिलेगा 30% तक फाइनेंशियल सपोर्ट

The post Bihar Tourism: अब बिहार घूमिए 5-स्टार अंदाज में, लॉन्च हुईं 2 करोड़ से ज्यादा की लग्जरी कैरावैन बसें, किराया महज इतना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top