Hot News

Bihar Tourism: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व की बुकिंग पांच तक फुल, नेचर सफारी व ग्लास ब्रिज एक को बंद

मुख्य बातें

Bihar Tourism: पटना. वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व और नेचर सफारी घूमने की योजना बनाने वालों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है. लेकिन, फिलहाल पांच जनवरी तक बुकिंग फुल हो चुकी है. वहीं, राजगीर का ग्लास ब्रिज और नेचर सफारी एक जनवरी को बंद रहेगा. पर्यटन विभाग के अनुसार सफारी, जंगल वॉक, बर्ड वॉचिंग, ट्री हाउस और रिवर व्यू प्वॉइंट का आनंद लेने के लिए पूर्वनिर्धारित बुकिंग अनिवार्य कर दी गयी है, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके.

बुकिंग के लिए चाहिए ये दस्तावेज

पर्यटक वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी तिथि का चयन कर टिकट बुक कर सकते हैं. बुकिंग के समय फोटो पहचान पत्र, मोबाइल नंबर और यात्रियों की संख्या दर्ज करनी होती है. भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाता है और सफल भुगतान के बाद इ-टिकट जारी होता है, जिसकी प्रति सफारी के समय साथ रखना जरूरी है.

नेचर सफारी व ग्लास ब्रिज की बुकिंग 30 तक फूल

राजगीर का ग्लास ब्रिज और नेचर सफारी एक जनवरी को बंद रहेगी. वहीं, नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज की बुकिंग 30 दिसंबर तक फूल है. ऑफलाइन में प्रतिदिन एक हजार टिकट जारी किये जाते हैं. अगर आप नववर्ष के मौके पर राजगीर जाने का मन मना रहे हैं, तो जनवरी के पहले सप्ताह में जाना उचित रहेगा. नेचर सफारी के लिए सुबह और शाम के अलग-अलग स्लॉट निर्धारित हैं. वन विभाग ने बताया कि बिना बुकिंग जंगल क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य है.

Also Read: Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ, जनवरी में पूरा होगा काम

The post Bihar Tourism: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व की बुकिंग पांच तक फुल, नेचर सफारी व ग्लास ब्रिज एक को बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top