Hot News

Bihar Train: छपरा-सीवान से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने शुरू किया समर एक्सप्रेस

Bihar Train: बिहार के कई शहरों के लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को न्यू जलपाईगुड़ी आना जाना काफी अरामदायक हो गया है. रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी-अयोध्या कैंट-न्यू जलपाईगुड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया छपरा, सीवान, देवरिया का संचलन न्यू जलपाईगुड़ी से 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को तथा अयोध्या कैंट से 19 मई से 30 जून, तक प्रत्येक सोमवार को सात फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा.

अयोध्या से न्यू जलपाईगुड़ी तक अप-डाउन करेगी ट्रेन

05742 न्यू जलपाईगुड़ी-अयोध्या कैंट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से 13.40 बजे प्रस्थान कर अलुआबाड़ी रोड से 14.43 बजे, किशनगंज से 14.52 बजे, बारसोई से 16.10 बजे, कटिहार से 18.10 बजे, नवगछिया से 19.02 बजे, खगड़िया से 19.57 बजे, बेगूसराय से 20.37 बजे, बरौनी से 21.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 22.25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.20 बजे, छपरा से 02.15 बजे, सीवान से 03.10 बजे, देवरिया सदर से 04.25 बजे, गोरखपुर से 05.30 बजे तथा मनकापुर से 08.00 बजे छूटकर अयोध्या कैंट 09.30 बजे पहुंचेगी.

यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे चलायेगा कई ट्रेनें

वापसी में 05741 अयोध्या कैंट-न्यू जलपाईगुड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 19 मई से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को अयोध्या कैंट से 11.40 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 13.15 बजे, गोरखपुर से 15.55 बजे, देवरिया सदर से 16.55 बजे, सीवान से 18.05 बजे, छपरा से 19.25 बजे, हाजीपुर से 21.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 22.07 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00.15 बजे, बेगूसराय से 00.35 बजे, खगड़िया से 01.20 बजे, नवगछिया से 02.12 बजे, कटिहार से 04.20 बजे, बारसोई से 05.52 बजे, किशनगंज से 06.45 बजे तथा अलुआबाड़ी रोड से 07.12 बजे छूटकर न्यू जलपाईगुड़ी 09.30 बजे पहुंचेगी. वही इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे.

Also Read: Bihar News: सीतामढ़ी में कुख्यात मुक्का गिरफ्तार, नंदू की हत्या की बात स्वीकारी

The post Bihar Train: छपरा-सीवान से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वालों के लिए खुशसमाचारी, रेलवे ने शुरू किया समर एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top