Hot News

Bihar Weather: पूर्णिया जिले में इस दिन होगी भारी बारिश, कल का मौसम भी जानिए…

Bihar Weather: प्री मानसून की बारिश से पूर्णिया का मौसम बदला हुआ है. सुबह बारिश की कुछ बूंदें गिरी तो दिनभर बादलों की आंख मिचौली चलती रही. कभी तेज धूप तो कभी बादलों के छा जाने से बारिश के आसार बनते रहे लेकिन पूरे दिन बारिश नहीं हुई. मौसम ऐसे ही दिनभर खुशनुमा बना रहा. पूर्णिया में अलगे 24 घंटे के मौसम की जानकारी आ गयी है.

पूर्णिया में अगले 24 घंटे का मौसम

मौसम विज्ञानियों की मानें तो पूर्णिया का मौसम अगले 24 घंटे ऐसा ही बना रहेगा. जबकि 25 मई के बाद हल्की राहत की गुंजाइश बन रही है. इस बीच शुक्रवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 30.0 एवं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

ALSO READ: Bihar Rain: बिहार में भारी बारिश शुरू, भागलपुर-मुंगेर और कोसी-सीमांचल का मौसम कबतक बिगड़ा रहेगा?

पूर्णिया में बारिश के आसार

पूर्णिया में अभी प्री मानसून की बारिश का दौर चल रहा है. पिछले कई दिनों से रात में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो 25 मई तक पूर्णिया के कुछ- कुछ जगहों पर तेज आंधी, हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. वैसे, पूर्णिया के मौसम इंडेक्स में 26 मई तक झमाझम बारिश के संकेत दिए गये हैं.

शनिवार का मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र ने शनिवार 24 मई को बारिश की संभावना 80 फीसदी बतायी है. बताया गया कि पूरे दिन बारिश के हालात बने रहेंगे.रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. इधर, इस बारिश का असर शहर की चहल-पहल पर अब तक नहीं है लेकिन कई मुहल्लों में जलजमाव जरुर हो गया है.

The post Bihar Weather: पूर्णिया जिले में इस दिन होगी भारी बारिश, कल का मौसम भी जानिए… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top