Hot News

Bihar Weather: मौसम का अजीब मिजाज, मुजफ्फरपुर में दिख रहा धूप-घने बादल व बारिश का अनोखा खेल

Bihar Weather: शहर में बुधवार को मौसम का अजीबोगरीब मिजाज देखने को मिला. जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया. चिलचिलाती धूप के बीच अचानक घने काले बादल छा गए, जिसके बाद करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई. बारिश थमते ही फिर से तीखी धूप का सामना करना पड़ा. मौसम के इस लगातार बदलते रूप से शहरवासियों की परेशानी बढ़ गयी है. मौसम के इस उतार-चढ़ाव में एक और अजीब बात यह रही कि शहर के कुछ हिस्सों में जहां कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई, वहीं कुछ इलाके पूरी तरह सूखे रहे. यह क्षेत्रीय भिन्नता भी लोगों के लिए चौंकाने वाली रही.

33.7 डिग्री सेल्सियस रहा शहर का तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा की गति 12.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा पुरवा थी. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का अप्रत्याशित मौसम अक्सर स्थानीय वायुमंडलीय दबाव और नमी के स्तर में तेजी से बदलाव के कारण होता है. हालांकि, इतने कम समय में धूप, घने बादल और फिर तेज बारिश कम देखने को मिलता है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

यात्री से लेकर राहगीर हुए परेशान

मौसम के इस बदले मिजाज ने खासकर दैनिक यात्रियों और बाहर काम करने वालों को काफी परेशान किया. जब लोग घरों से निकले तो तेज धूप थी, फिर अचानक बादल और बारिश ने उन्हें हैरान कर दिया. इसके बाद फिर से धूप ने उमस और गर्मी बढ़ा दी. लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वे अपने साथ छाता रखें या नहीं, डॉक्टरों ने भी इस तरह के मौसम परिवर्तन में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है, क्योंकि यह अचानक तापमान परिवर्तन सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों का कारण बन सकता है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: मानसून सत्र से पहले हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, बिहार से ये नेता बन सकते हैं मंत्री

The post Bihar Weather: मौसम का अजीब मिजाज, मुजफ्फरपुर में दिख रहा धूप-घने बादल व बारिश का अनोखा स्पोर्ट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top