Hot News

बिहार भाजपा अध्यक्ष का चुनाव ‘टला’, जानिए 5 फरवरी के बाद किसके सिर सजेगा ‘ताज’?

नया विचार – बिहार भाजपा अध्यक्ष का चुनाव अब 5 फरवरी के बाद होगा। पहले यह चुनाव 19 जनवरी को होना था, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य कारणों से इसे टाल दिया गया। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बिहार भाजपा के 243 से ज्यादा प्रतिनिधि वोट करेंगे। अगर सर्वसम्मति बनती है तो वोटिंग नहीं होगी। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से चुनाव टालने का निर्देश आया था। बिहार भाजपा के लगभग 50 पदाधिकारी दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं। इसके अलावा, पार्टी ‘संविधान गौरव अभियान’ में भी व्यस्त है, जो 25 जनवरी को समाप्त हुआ। एक नाम पर सहमति बनने…

Spread the love

नया विचार – बिहार भाजपा अध्यक्ष का चुनाव अब 5 फरवरी के बाद होगा। पहले यह चुनाव 19 जनवरी को होना था, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य कारणों से इसे टाल दिया गया। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बिहार भाजपा के 243 से ज्यादा प्रतिनिधि वोट करेंगे। अगर सर्वसम्मति बनती है तो वोटिंग नहीं होगी।

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से चुनाव टालने का निर्देश आया था। बिहार भाजपा के लगभग 50 पदाधिकारी दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं। इसके अलावा, पार्टी ‘संविधान गौरव अभियान’ में भी व्यस्त है, जो 25 जनवरी को समाप्त हुआ।

एक नाम पर सहमति बनने से नहीं पड़ेगी चुनाव की जरूरत

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि अगर अध्यक्ष पद के लिए सभी की सहमति किसी एक नाम पर बन जाती है, तो चुनाव की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में नए अध्यक्ष का ऐलान बिना वोटिंग के हो जाएगा। लेकिन अगर सर्वसम्मति नहीं बनती है, तो चुनाव होगा। इस चुनाव में बिहार भाजपा के हर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए 243 से ज्यादा प्रतिनिधि वोट करेंगे।

बिहार भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी के संविधान के मुताबिक, नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान प्रतिनिधि परिषद की बैठक में होता है। यह बैठक 19 जनवरी को होनी थी। लेकिन 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम होने के कारण चुनाव टाल दिया गया। इसके बाद गणतंत्र दिवस के बाद चुनाव कराने का सुझाव आया था।

दिल्ली चुनाव में बिहार बीजेपी के 50 पदाधिकारी व्यस्त

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, चुनाव टालने का आदेश पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से आया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार भाजपा के लगभग 50 पदाधिकारियों को दिल्ली भेजा गया है। ये पदाधिकारी दिल्ली में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी ‘संविधान गौरव अभियान’ में भी व्यस्त रहे। यह अभियान मंडल और जिला स्तर पर चला और 25 जनवरी को समाप्त हुआ।

विधानसभा चुनाव को लेकर नए अध्यक्ष की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

इस चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि बिहार भाजपा का नया नेतृत्व कौन करेगा। यह चुनाव पार्टी के लिए काफी अहम है, क्योंकि अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। नए अध्यक्ष के सामने पार्टी को मज़बूत करने और चुनाव की तैयारी करने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top