Hot News

Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: सबका दिल जीत लेगी बिहारी स्टाइल आलू गोभी की सब्जी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: आलू गोभी की सब्जी तो आपने बहुत बार खाई होगी. आज हम आपको बिहारी स्टाइल में आलू गोभी की बहुत ही टेस्टी सब्जी बनाने की रिसेपी बताते हैं. यह स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है. इसे आप चावल, रोटी, पराठा और कचौड़ी के साथ भी खा सकते हैं. इस सब्जी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे एक बार खाने के बाद आपका बार-बार खाने का दिल करेगा. तो फिर देरी किस बात की है. चलिए आपको इसे बनाने की फटाफट वाली रेसिपी बताते हैं.

आलू गोभी सब्जी बनाने की सामग्री

  • आलू – 4 (कद्दूकस)
  • गोभी – 1 (बारीक कटी)
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – ½ चम्मच
  • प्याज – 2
  • टमाटर – 2
  • तेज पत्ता – 2
  • हींग – चुटकी भर
  • सूखी मिर्च – 1
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • कश्मीरी मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • कुटी हुई लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • मीट मसाला पाउडर- ½ चम्मच
  • तेल

यह भी पढ़ें: Dhaba Style Aloo ki Sabzi: अब घर पर उठाएं ढाबा स्टाइल आलू की सब्जी का आनंद, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार

  • आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि
  • इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में आलू को उबाल लें.
  • फिर आलू को छिल कर कद्दूकस कर लें.
  • अब गोभी को भी बारीक काटकर धो लें.
  • फिर आप गैस पर उबले हुए आलू में थोड़ी सी नमक और थोड़ी हल्दी डालकर अच्छे से फ्राई कर लें.
  • इस आलू को एक बर्तन में निकाल लें.
  • अब आप कटे हुए गोभी में थोड़ा नमक और हल्दी डालकर अच्छे से फ्राई कर लें.
  • इसके बाद आप तेल गरम करके उसमें तेज पत्ता, हींग और सुखी मिर्च का तड़का लगाकर उसमें प्याज और टमाटर डालकर भून लें.
  • साथ ही आप इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मीट मसाला पाउडर, नमक और थोड़ी सी चाट मसाला डालकर अच्छे से फ्राई कर लें.
  • अब आप इसमें एक गिलास पानी डालकर उसमें आलू और गोभी भी डालकर दें.
  • ढ़क्कन लगाकर 10 मिनट पकने के बाद आप गैस बंद कर दें.
  • अब आप रोटी या पराठा के साथ गरमा गरम आलू गोभी की सब्जी को सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Sangri ki Sabji: घर पर इस आसान रेसिपी से लें राजस्थान की चटपटी सांगरी की सब्जी का मजा

यह भी पढ़ें: Green Beans ki Sabji Recipe: ऐसे बनाएं चटपटी और क्रंची हरे बीन्स की सब्जी, भूख से ज्यादा खाएंगे रोटियां

The post Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: सबका दिल जीत लेगी बिहारी स्टाइल आलू गोभी की सब्जी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top