Hot News

Bihta Airport: PM Modi ने किया बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास, यात्रियों को मिलेगी हाई क्लास वाली फैसिलिटी

Bihta Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी पटना पहुंचे जहां उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअली शिलान्यास भी किया. इसके बाद फिलहाल पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं. जिसे लेकर पटना की जनता के बीच गजब का उत्साह देखने के लिए मिल रहा है. बता दें कि, बिहटा एयरपोर्ट, पटना एयरपोर्ट से ज्यादा बड़ा होगा. इसकी लागत 1453 करोड़ रुपये है. बता दें कि, पटना एयरपोर्ट 65000 वर्ग मीटर में बनाया गया है जबकि बिहटा एयरपोर्ट 68000 वर्ग मीटर में बनाया जायेगा.

यात्रियों को मिलेगी ये सभी सुविधाएं

वहीं, यात्रियों को भी बेहद खास फैसिलिटी दी जायेगी. सुविधाओं की बात की जाए तो, करीब 3 हजार पैसेंजर्स एक बार में टर्मिनल पर रुक सकेंगे. 64 चेक-इन काउंटर बनाए जायेंगे. 16 सेल्फ चेक-इन काउंटर और 6 कन्वेयर बेल्ट होंगे. इसके अलावा 6 एयरोब्रिज सीधे विमान में जाने के लिए बन गए हैं. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए एलिवेटेड रोड और मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जायेंगे. तो वहीं, टर्मिनल को भविष्य में दो फ्लोर तक विस्तार करने की भी योजना है. खास बात यह भी बताई जा रही है कि, यहां एक साथ 10 विमानों को पार्क किया जा सकेगा. इसके अलावा भी कई सारी सुविधाएं पैसेंजर्स को दी जायेगी.

1453 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार

वहीं, बिहटा एयरपोर्ट को लेकर जो जानकारी सामने आई उसकी माने तो, यह कुल 1453 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. जहां से देश-विदेश के बड़े विमान भी उड़ान भरेंगे. बिहटा एयरपोर्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण से जुड़ी ये जानकारी सामने आई है कि, फिलहाल 126 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है. जिसमें से 108 एकड़ एयरपोर्ट ऑथोरिटी को रनवे और टर्मिनल भवन के लिए दिया जायेगा. तो वहीं 18 एकड़ की जमीन को स्टेट हैंगर के लिए राज्य प्रशासन इस्तेमाल करेगी. समाचार की माने तो, बिहटा एयरपोर्ट साल 2027 तक पूरी तरह बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि, बिहटा एयरपोर्ट के बन जाने से पटना एयरपोर्ट पर दबाव कम होने की उम्मीद है.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट की कब हुई थी स्थापना, क्यों जरूरत पड़ी नए टर्मिनल भवन की ? जानिए सब कुछ

The post Bihta Airport: PM Modi ने किया बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास, यात्रियों को मिलेगी हाई क्लास वाली फैसिलिटी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top