Hot News

Birsa Zoological Park: बिरसा जैविक उद्यान में शेरनी प्रियंका की मौत, डॉक्टरों ने ये बतायी मौत की वजह

Birsa Zoological Park| ओरमांझी, रोहित लाल महतो: राजधानी रांची के आरमांझी में स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में शेरनी प्रियंका की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, हाईब्रिड मादा शेरनी प्रियंका की बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी. इसके बाद प्रियंका को तुरंत इलाज के लिए उद्यान के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश साहु के पास ले जाया गया. पशु चिकित्सक ने शेरनी प्रियंका का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा. लेकिन जांच के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. गुरुवार को प्रियंका का पोस्टमॉर्टम किया गया.

शिशुदानी में संक्रमण से हुई मौत

बता दें कि गुरुवार को रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एम के गुप्ता के नेतृत्व में प्रियंका का पोस्टमॉर्टम हुआ. चिकित्सक दल ने उद्यान परिसर में ही शेरनी प्रियंका का पोस्टमार्टम किया. डॉ गुप्ता ने मौत का कारण मादा शेरनी के शिशुदानी में गंभीर संक्रमण होना बताया. इसकी गहन जांच के लिए मृत शेरनी के विभिन्न अंगों का सैंपल लेकर रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है. डॉ गुप्ता के अनुसार हाइब्रिड नस्ल के वन्य जीव की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. साथ ही इन्हें संक्रमण का खतरा भी हमेशा बना रहता है. इनकी औसत उम्र भी लगभग 15 से 16 वर्ष ही होती है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

15 साल की थी प्रियंका

मालूम हो कि मादा शेरनी के पोस्टमॉर्टम के दौरान जैविक उद्यान के पदाधिकारी कर्मचारी एवं कर्मी मौजूद थे. बताया गया कि शेरनी प्रियंका को साल 2014 में बन्नरघटा चिड़िया घर बेंगलुरु से बिरसा जैविक उद्यान लाया गया था. जैविक उद्यान प्रबंधन ने मृत शेरनी प्रियंका की उम्र 15 वर्ष बतायी है.

इसे भी पढ़ें

520 बेड वाले आदिवासी छात्रावास का भूमि पूजन करने के बाद बोले हेमंत सोरेन- छात्र-छात्राओं को देंगे सभी संसाधन

झारखंड के लिए खुशसमाचारी : जल्द आयेगा मानसून, खेती को मिलेगा बूस्ट

प्रभात संवाद में बोले डॉ प्रशांत भल्ला- छात्र अपना लक्ष्य बड़ा रखें, शॉर्टकट नहीं तलाशें, सफलता अवश्य मिलेगी

The post Birsa Zoological Park: बिरसा जैविक उद्यान में शेरनी प्रियंका की मौत, डॉक्टरों ने ये बतायी मौत की वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top