Hot News

Bistupur Traffic Police : Mgm Medical Collage के प्राचार्य ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर चले गये खाना खाने, Fine

Jamshedpur Traffic police/news : Mgm Medical Collage के प्राचार्य डॉ डी हांसदा ने अपनी कार (Jh07cg-9756) Bistupur गोलचक्कर के बाद सड़क के बीच में खड़ी कर दी. करीब डेढ़ घंटे तक उनकी कार बीच सड़क पर खड़ी रही. इस दौरान उनकी कार से दो- तीन बाइक चालक भी टकरा गये. सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी देख कर आम लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामा की सूचना मिलने के बाद Bistupur Police और Bistupur Traffic Police दोनों मौके पर पहुंचे. उन लोगों ने मामले की छानबीन की. पुलिस ने पहले हल्ला को शांत कराया. उसके बाद कुछ देर तक गाड़ी के मालिक और चालक का इंतजार किया. जब कार के पास कोई नहीं आया तो पुलिस ने पहले नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर जुर्माना वसूला. उसके बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को उठा कर थाना लेकर चले गये. इस दौरान लोगों ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के करतूत को लेकर काफी भला बुरा कहा.

इस संबंध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी हांसदा ने बताया कि वह अपनी कार को खड़ी कर पास के ही एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए चले गये थे. सड़क पर गाड़ी खड़ी करना मेरी गलती है. ट्रैफिक पुलिस Fine लेकर अपना काम किया है.

The post Bistupur Traffic Police : Mgm Medical Collage के प्राचार्य ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर चले गये खाना खाने, Fine appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top