Sita Soren News| धनबाद, (संजीव झा/प्रतीक) : भाजपा नेत्री और पूर्व विधायक सीता सोरेन पर जानलेवा हमले का प्रयास हुआ है. घटना गुरुवार रात की है. सीता सोरेन धनबाद के सरायढेला स्थित एक बड़े होटल में रुकी थी. इस दौरान कमरे में उनका पूर्व पीए देवाशीष घोष हथियार लेकर घुस गया. हालांकि सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी हो चुकी थी और समय रहते उनके निजी सुरक्षा गार्डों ने देवाशीष को धर दबोचा. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व पीए को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को धनबाद कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया. जहां से उसे न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया. सीता सोरेन पर हमले के प्रयास की सूचना के बाद पूरा पुलिस महकमा सक्रिय हो गया. पुलिस ने हमला करने वाले पूर्व पीए से कड़ाई से पूछताछ की है.
इसे भी पढ़ें :
Jharkhand News: अब ट्रेन से कटकर नहीं होगी हाथियों की मौत, AI करेगा गजराज की रक्षा
Project Dolphin: साहिबगंज में गंगा में हैं 162 डॉल्फिन, देश में 5वें स्थान पर झारखंड
Viral Video: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप
IIT ISM धनबाद में मध्यप्रदेश के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के बाथरूम में मिला शव
The post BJP नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमले का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.
