Maithili Thakur Joins BJP: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी लगातार नए चेहरों को अपने साथ जोड़ रही है. इसी क्रम में मैथिली ठाकुर मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गई है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई. मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है.
मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी अब इस सीट से युवा और लोकप्रिय चेहरा मैदान में उतारना चाहती है. मैथिली ठाकुर की मिथिला क्षेत्र में लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग को देखते हुए बीजेपी उन्हें अपने चुनावी प्रचार अभियान का प्रमुख चेहरा भी बना सकती है.
#WATCH | Ahead of #BiharElection2025, folk and devotional singer Maithili Thakur joins the BJP in Patna, Bihar. pic.twitter.com/qkY1ocUsIZ
— ANI (@ANI) October 14, 2025
कौन हैं मैथिली ठाकुर?
मैथिली ठाकुर बिहार की जानी-मानी लोकगायिका है और दरभंगा की रहने वाली हैं. ठाकुर अपनी मधुर आवाज और मिथिला की लोक-संस्कृति को देश-विदेश में फैला रही हैं. बचपन से संगीत में रुचि रखने वाली मैथिली क्लासिकल म्यूजिक में ट्रेनिंग ले चुकी हैं और कई भाषाओं में गीत गा चुकी हैं.
उनके पिता रमेश ठाकुर और मां हिंदुस्तानी ठाकुर दोनों संगीत शिक्षक हैं और मिथिला संगीत परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. मैथिली के दोनों भाई भी म्यूजिक में अपना करियर आगे बढ़ा रहे हैं. तीनों भाई-बहनों को संगीत की शुरूआती शिक्षा उनके दादा और पिता से मिली. उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ हारमोनियम और तबला बजाने की भी ट्रेनिंग ली है.
The post BJP में शामिल हुई मैथिली ठाकुर, बिहार में इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव appeared first on Naya Vichar.

