Hot News

BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनायेगा तो संसद बंद कर दें, पार्टी ने किया किनारा

रांची : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को अदालत पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनायेगा, तो संसद भवन बंद कर देना चाहिए. हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके इस बयान से किनारा करते हुए इसे उनका निजी बयान करार दिया. दरअसल निशिकांत दुबे ने देश में गृह युद्ध के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है. कोर्ट सीमाओं से बाहर जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट विधायिका द्वारा पारित कानूनों को रद्द करके संसद की विधायी शक्तियों को अपने हाथ में ले रहा है. यहां तक कि राष्ट्रपति को निर्देश भी दे रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी हैं.

निशिकांत दुबे ने उपयोग के कारण वक्फ प्रावधान को कमजोर करने पर की टिप्पणी

निशिकांत दुबे ने अधिनियम द्वारा ‘उपयोग के कारण वक्फ’ प्रावधान को कमजोर करने पर अदालत की आलोचनात्मक टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसने अयोध्या में राम मंदिर समेत मंदिरों से जुड़े मामलों में दस्तावेजी सबूत मांगे हैं, पर मौजूदा मामले में इसी तरह की आवश्यकता को नजरअंदाज करने का मार्ग चुना है.

Also Read: झारखंड से गुजर रहा है चक्रवात और ट्रफ, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी

गोड्डा सांसद ने अनुच्छेद 368 का दिया हवाला

गोड्डा सांसद ने संविधान के अनुच्छेद 368 का हवाला देते हुए कहा कि कानून बनाना संसद का काम है और सुप्रीम कोर्ट का काम कानूनों की व्याख्या करना है. अदालत प्रशासन को आदेश दे सकती है, लेकिन संसद को नहीं. वहीं, भाजपा के एक अन्य सांसद दिनेश शर्मा ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आलोचनात्मक टिप्पणी की.

यह उनकी निजी टिप्पणी, पार्टी करती है खारिज : जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस प्रकरण में पार्टी का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका एवं चीफ जस्टिस पर दिये गये बयान से पार्टी का कोई लेना–देना नहीं है. यह इनका व्यक्तिगत बयान है. पार्टी ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है, न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है.

Also Read: Crime News Jharkhand: कांड्रा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, इलाके में दहशत

The post BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनायेगा तो संसद बंद कर दें, पार्टी ने किया किनारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top