Hot News

BOI के Q3 Results ने उड़ाए सबके होश, जानें पुरानी गलतियों को सुधार कर आखिर बैंक ने अपनी तिजोरी कैसे भरी?

BOI Q3 Results: फाइनेंशियल ईयर 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे आ चुके हैं और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने मार्केट में अपनी तगड़ी धाक जमाई है. इस बार बैंक ने अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 7.47% की बढ़त दिखाई है, जिससे इनका मुनाफा 2,705 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. अगर हम पिछली तिमाही (Q2 FY26) से तुलना करें, तो भी इनका प्रॉफिट 5.88% बढ़ा है. सीधे शब्दों में कहें तो बैंक न सिर्फ पैसा कमा रहा है, बल्कि अपनी पुरानी गलतियों को सुधार कर अपनी बैलेंस शीट को काफी क्लीन और स्ट्रॉन्ग बना रहा है. इस ग्रोथ के पीछे बैंक की बेहतर ऑपरेटिंग परफॉरमेंस और एसेट क्वालिटी में आया बड़ा सुधार है.

आखिर बैंक की तिजोरी में कितना पैसा बढ़ा?

अगर हम पूरे 9 महीनों (9M-FY26) का हिसाब देखें, तो बैंक का नेट प्रॉफिट 14% बढ़कर 7,511 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 4% की बढ़ोतरी के साथ 12,023 करोड़ रुपये पर खड़ा है. अगर सिर्फ तीसरी तिमाही की बात करें, तो बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 13% उछलकर 4,193 करोड़ रुपये रहा है. कमाई का एक बड़ा जरिया नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी काफी सॉलिड रही है. 9 महीनों में बैंक ने 18,442 करोड़ रुपये की NII जनरेट की, जिसमें से 6,461 करोड़ रुपये सिर्फ इसी तिमाही में आए. बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 18,928 करोड़ रुपये रही, जबकि खर्चे 12,467 करोड़ रुपये के आसपास रहे है.

क्या बैंक के डूबे हुए पैसे अब वापस आ रहे हैं?

किसी भी बैंक की हालत उसके NPA (Non-Performing Assets) से पता चलती है, यानी वो लोन जो वापस नहीं आ रहे है. यहां BOI ने बाजी मार ली है. इनका ग्रॉस NPA रेशियो गिरकर 2.26% पर आ गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 143 बेसिस पॉइंट्स कम है. वहीं, नेट NPA भी कम होकर मात्र 0.60% रह गया है. सबसे कूल बात यह है कि बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) अब 93.60% है, जिसका मतलब है कि बैंक किसी भी रिस्क से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. स्लिपेज रेशियो भी अब काफी कंट्रोल में है और तीसरी तिमाही में यह सुधरकर 0.16% पर आ गया है.

क्या यंग इंडिया और BOI का कनेक्शन बढ़ रहा है?

सिर्फ नंबर्स में ही नहीं, बैंक डिजिटल दुनिया में भी आगे बढ़ रहा है. इस तिमाही में बैंक ने 7 लाख से ज्यादा नए कस्टमर्स जोड़े हैं, जिससे इनके कुल UPI यूजर्स की संख्या 242 लाख के पार पहुंच गई है. बैंक के पास जमा होने वाला पैसा (Deposits) भी 11.64% बढ़ा है, जिसमें घरेलू डिपॉजिट्स का बड़ा हाथ है. बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी सुधरकर 2.80% हो गया है, जो दिखाता है कि बैंक अपने फंड्स को बहुत ही समझदारी से मैनेज कर रहा है. कुल मिलाकर, BOI अब एक पुराने प्रशासनी बैंक वाली इमेज छोड़कर एक मॉडर्न और भरोसेमंद बैंक की तरह उभर रहा है.

ये भी पढ़ें: दलाल स्ट्रीट पर लौटी रौनक, हिंदुस्तान-US ट्रेड डील की उम्मीद से शेयर बाजार में भारी उछाल

The post BOI के Q3 Results ने उड़ाए सबके होश, जानें पुरानी गलतियों को सुधार कर आखिर बैंक ने अपनी तिजोरी कैसे भरी? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top