Bokaro News : एनएच 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी होटल के पास एक खड़ी बाइक सवार को पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. घटना में बाइक सवार युवक राजू सोरेन (21 वर्ष) घायल हो गया. यह घटना रविवार को दोपहर डेढ़ बजे की है. घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस गश्ती दल के वाहन से घायल युवक को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉ रिंकू कुमारी ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. अज्ञात वाहन घटना को अंजाम देने के बाद भागने सफल रहा. बताया जाता है कि जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव निवासी राजू सोरेन अपने एक अन्य साथी के साथ रजरप्पा मंदिर से पूजा-अर्चना कर वापस अपना घर लौट रहे थे. इसी क्रम में चरगी होटल के पास गाड़ी खड़ी कर आराम कर रहे थे. तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे राजू घायल हो गया. जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Bokaro News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल appeared first on Naya Vichar.

