Hot News

Bokaro News : उमेश प्रसाद महतो अध्यक्ष व विभांशु बने जिला मंत्री

बोकारो, कैंप दो स्थित महासंघ भवन बोकारो में गुरुवार को झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बोकारो का सम्मेलन सह चुनाव हुआ. इसमें भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय बेरमो (तेनुघाट) के प्रधान लिपिक उमेश प्रसाद महतो अध्यक्ष व निम्नवर्गीय लिपिक भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय चास विभांशु जिला मंत्री निर्वाचित किये गये. इससे पहले सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि नारायण राम महतो (सेवानिवृत्त प्रशासी पदाधिकारी बोकारो) ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर किया. मनोरंजन कुमार निराला (जिला मंत्री महासंघ) ने संबोधित किया. एकजुटता पर बल दिया. विभांशु कुमार, भरत प्रसाद सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, रामजी प्रसाद रजक ने संबोधित किया. संचालन विजय कुमार महतो ने किया. सम्मेलन के अंत में संगठन के अगले सत्र के लिए पदधारकों का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ.

इन्हें दी गयी जिम्मेदारी

अध्यक्ष उमेश प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, परमेश्वर प्रसाद सोरेन, ओम प्रकाश सिंह, नवीन कुमार, जिला मंत्री विभांशु, संयुक्त मंत्री कीर्ति कांत, उमेश कुमार मांझी, आदेश कुमार सिंह, विक्रम शर्मा, कोषाध्यक्ष हिमांशु कुमार मांझी, सह-कोषाध्यक्ष खगेन दास, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार, संघर्ष मंत्री प्रेमानंद खेस, सत्येंद्र कुमार, संजय कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, प्रवक्ता संजय कुमार गोराई, कार्यकारिणी सदस्य संतोष जेम्स किस्कू, नियाज अहमद, ऋषिकेश मरांडी, सैयद हुसैन अंसारी, संरक्षक मनोरंजन कुमार निराला, दिग्विजय नारायण, कार्यालय मंत्री अजित कुमार, सदस्य धीरज कुमार, दिलीप कुमार पंडित शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : उमेश प्रसाद महतो अध्यक्ष व विभांशु बने जिला मंत्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top