Hot News

Bokaro News : कोनार नदी को बचाने का लिया गया संकल्प

बोकारो थर्मल. पांच सूत्र फाउंडेशन द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर लहरियाटांड़ स्थित कोनार नदी के तट पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नदी के संरक्षण और जल को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया गया. फाउंडेशन की निदेशक आरती चंद्रा ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर सामुदायिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. प्रशासन के भरोसे रहने से कार्य पूरा नहीं हो सकता है. कोनार नदी की स्थिति गंभीर होती जा रही है. झारखंड की कई नदियों की जल क्षमता कम हो रही है, जो चिंता का विषय है. इस अवसर पर आजीविका सखी संगठन की अनीता देवी, किरण देवी, ममता देवी, उषा देवी, वार्ड सदस्य कांति देवी समेत कई स्त्रीएं उपस्थित थीं. सभी ने नदी की पूजा भी की.

जल संरक्षण के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

नावाडीह. नावाडीह प्रखंड के सुरही पंचायत भवन में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र बोकारो के तत्वावधान में विश्व जल दिवस मनाया गया. इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और लोगों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया. प्रतियोगिता में प्रथम मंजू कुमारी, द्वितीय रोहन कुमार व तृतीय निकस्त प्रवीन रहे. इन्हें पुरस्कृत किया गया. मौके पर नेशनल युवा क्लब के सचिव फिरोज अंसारी ने कहा कि पेयजल का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है. साथ ही वनों की कटाई रोकनी होगी. इसके बाद क्लब के सदस्यों ने सुरही बस्ती में रैली निकाली और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : कोनार नदी को बचाने का लिया गया संकल्प appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top