Hot News

Bokaro News : जायका के समीप से कूड़ें-कचरे को 24 घंटे के अंदर साफ करायें

Bokaro News : समाहरणालय बोकारो के समीप पर्यटन विभाग द्वारा आवंटित भवन में जायका हैपनिंग रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है. प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि प्रबंधन द्वारा जायका हैपिनिंग से निकलने वाले कूड़े-कचरे, पानी, शराब की बोतलें, रैपर्स, फल-फूल आदि के अवशिष्ट पदार्थों को समाहरणालय परिसर के आस-पास फेंका या जलाया जा रहा है. खाने-पीने की वस्तुओं को फेंके जाने की स्थिति में रेस्टोरेंट के बाहर रखे हुए कूड़ेदान में फेंके गये अवशिष्ट पदार्थों को खाने के लिए गाय-भैंस आदि जानवर भटकते रहते हैं, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है. अवशिष्ट पदार्थों के दुर्गंध से समाहरणालय पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ ही आमजनों को भी परेशानी होती है. डीसी विजया जाधव ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर समाहरणालय परिसर के आस-पास तथा अन्य स्थानों पर रेस्टोरेंट द्वारा फेंके गये कूड़े-कचड़े को साफ करायें, अन्यथा पर्यावरण को प्रदूषित करने एवं प्रशासनी संपत्ति का दुरुपयोग कर आमजनों को परेशान करने के आरोप में प्रबंधन के विरुद्ध पांच हजार का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : जायका के समीप से कूड़ें-कचरे को 24 घंटे के अंदर साफ करायें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top