Hot News

Bokaro News : डीसी, एसपी व थानेदार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Bokaro News : बोकारो सेक्टर-1 के विकास नगर के समीप भर्रा को जोड़ने वाली पुल के पास दो युवकों की नादानी रविवार को एक बड़े हादसे में तब्दील हो जाती. मामले की जानकारी मिलते ही बीएस सिटी थानेदार सुदामा कुमार दास तुरंत एक्शन में आ गये. विकास नगर के पास से दोनों युवकों को पकड़ लिया. मामले की जानकारी पाकर डीसी विजय जाधव, एसपी मनोज स्वर्गियारी, एसी मुमताज अंसारी, बीडीओ चास प्रदीप कुमार, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, चीरा चास इंस्पेक्टर चंदन कुमार दुबे सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस की वरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में सेक्टर वन विकास नगर व भर्रा को जोड़ने वाले पुल के पास पहुंच गये. डीसी व एसपी ने घटना की पूरी जानकारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास से ली. बताया गया कि दो लड़के आपस में उलझ गये थे. इस आपसी झगड़े को दूसरा रंग देने की कोशिश की जा रही थी. इसके बाद सभी वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी चीरा चास थाना क्षेत्र के कई मुहल्लों का भ्रमण किया. बड़ी संख्या में पुलिस बल क्षेत्र में तैनात कर दिया गया. आम लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : डीसी, एसपी व थानेदार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top