Hot News

Bokaro News : धूमधाम से की गयी मां मथुरासिनी की पूजा

फुसरो. अग्रसेन भवन फुसरो में माहुरी समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजनोत्सव शनिवार से शुरू हुआ. यहां प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. पुजारी पंकज पांडेय ने विधिवत पूजा करायी. मुख्य यजमान दयानंद तर्वे व उनकी पत्नी मंजू देवी पत्नी थे. मौके पर भजन गायकों ने माता के चरणों में भजन प्रस्तुत किये. समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. संध्या महाआरती के बाद विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों ने आकर्षक झांकी के साथ भक्ति जागरण प्रस्तुत किया. रविवार को पूजा, हवन, महाभोग वितरण व संध्या आरती के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा. साथ ही समाज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. आयोजन को लेकर प्रकाश कुमार गुप्ता, शंकर भदानी, रतन तर्वे, संतोष तर्वे, मिंटु तर्वे, मनोज माथुरी, मिथलेश तर्वे, अमित कुमार, श्रवण तरवे, बंटी कुमार, दिनेश कुमार, रितेश कुमार, सत्येंद्र गुप्ता, सूरज भदानी, मंजू देवी, सोनम गुप्ता, अंजली गुप्ता, विनिता कुमारी, सोनल देवी, राखी गुप्ता, पुष्पा कुमारी, प्रीति कुमारी, रुपा तरवे, आशीष कुमार, मंजीत कुमार, शीतल गुप्ता आदि सक्रिय हैं.

जरीडीह बाजार में भी हुआ आयोजन, आज निकलेगी शोभा यात्रा

गांधीनगर. जरीडीह बाजार दामोदर नाथ मंदिर परिसर स्थित अग्रसेन भवन में माहुरी समाज द्वारा शनिवार को मां मथुरासिनी की पूजा धूमधाम से की गयी. इस दो दिवसीय आयोजन में गोमिया, कथारा,जारंगडीह, बोकारो थर्मल, चार नंबर, संडे बाजार, कुरपनिया, गांधीनगर, तीन नंबर, जरीडीह बाजार सहित आसपास के क्षेत्र के माहुरी वैश्य समाज के लोगों ने भाग लिया. पुरोहित आशुतोष शर्मा ने पूजन आदि कराये. यजमान के रूप में आशुतोष कंधवे और उनकी पत्नी डोली कुमारी थे. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ. 23 मार्च की शाम में शोभा यात्रा निकाली जायेगी और प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. मौके पर अखिल हिंदुस्तानीय अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दयानंद प्रसाद लोहानी, कृष्ण प्रसाद लोहानी, नीरल कुमार, मनोज लोहानी, विकास भदानी, रवि कुमार, रोहित लोहनी, मुकेश कुमार, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, विवेकानंद सेठ, मिंटू राम, कैलाश राम, नंदकिशोर लोहानी, कालीचरण, दिलीप राम, राजेश राम, नितेश कुमार, राजेंद्र राम, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, दीपक भदानी, रिंकू भदानी, विनोद कुमार लोहानी, दिवाकर, सदानंद, राजेश कुमार, बबलू कुमार, पप्पू लोहानी, प्रीति देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, प्रियंका कुमारी, रुचि कुमारी, रीना देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : धूमधाम से की गयी मां मथुरासिनी की पूजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top