बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहनगर गोरांगो कॉलोनी में प्रह्लाद बाउरी की नीलिमा किराना दुकान से लगभग छह हजार रुपये की चोरी हो गयी. मंगलवार की रात श्री बाउरी दुकान बंद कर अपने घर चले गये. बुधवार की सुबह दुकान पहुंचे तो दुकान की एस्बेस्टस शीट टूटी हुई थी और एक बड़ा पत्थर दुकान के अंदर पड़ा था. पूर्व पार्षद रिया कुमारी की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की. आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला, लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला.
4.85 टन अवैध कोयला व एक मोटरसाइकिल जब्त
सीआइएसएफ करगली यूनिट की ओर से बुधवार को छापामारी कर 4.85 टन अवैध कोयला व एक मोटरसाइकिल जब्त की गयी. बीएंडके क्षेत्र के कारो स्टाॅक नंबर सात के पीछे जंगल से 1.86 टन और खासमहल स्थित केएमपी स्टोर के पास से 1.81 टन कोयला व एक मोटरसाइकिल (जेएच 09 एएल 1127) जब्त किया गया. ढोरी क्षेत्र के अमलो चेक पोस्ट व दीनदयाल चेक के बीच से 1.18 टन कोयला जब्त किया गया. छापेमारी में सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, केवीए श्रीधर, निरीक्षक पीके सिंह, एसआर नायक, शिला टोप्पो, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, एके सिंह, एचके सिंह, संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक वीके सोनकर, आरक्षक महिपाल सिंह, सुदामा प्रसाद आदि शामिल थे.
The post Bokaro News : बेरमो में किराना दुकान से चोरी appeared first on Naya Vichar.

