Hot News

Bokaro News : भाजपा बोकारो जिला में पंद्रह मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि का चयन

Bokaro News : चास. भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन के निर्देश के अनुसार व भाजपा झारखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा के अनुमोदन एवं जिला पर्यवेक्षकों की सहमति के बाद बोकारो जिला चुनाव प्रभारी ने रविवार को चास स्थित दीपांजलि सभागार में भाजपा जिला बोकारो में संगठन पर्व के अंतर्गत नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की घोषणा की. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयदेव राय व संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, अम्बिका खवास, वीरभद्र सिंह, विनय सिंह, अर्चना सिंह, मुकुल ओझा, ईश्वर चंद्र प्रजापति, विक्रम पांडेय, शंकर रजक, सुरेंद्र राज, विनोद गोराईं, मुकेश राय, अरविंद राय, धर्मेंद्र महथा, पन्नालाल कांदू, मनोज सिंह, अमर स्वर्णकार, विक्की राय आदि उपस्थित थे.

चयनित मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि

नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष रूप में गोमिया से मोहन कुमार, कसमार-सुरेंद्र कुमार महतो, खैराचातर -आनंद कुमार महतो, साड़म-ऊषा चौहान, पेटरवार-लाल बहादुर शर्मा, बेरमो-चंद्रप्रकाश सिंह, जरीडीह -विक्रम गोस्वामी, फुसरो नगर -रमेश कुमार स्वर्णकार, हरला- ब्रजदुबे, पिंड्राजोरा- हरिपद गोप, को-ऑपरेटिव -चंदशेखर सिंह, अमलाबाद -पंकज शेखर, चंदनकियारी-कुलदीप महथा, बिजुलिया- बबलू चौबे व बरमसिया से जगन्नाथ कुमार चयन किया गया.

जबकि मंडल प्रतिनिधि के लिए गोमिया-दीपक ठाकुर, कसमार-राजेश कुमार पांडेय, खैराचातर- तुलसीदास जायसवाल, साड़म-शिवशंकर दुबे, पेटरवार-आसित बनर्जी, बेरमो-नवीन पांडेय, जरीडीह-मनोज ठाकुर, फुसरो नगर-शिवलाल रविदास, हरला-योगेंद्र कुमार, पिंड्राजोरा-रघुनाथ टुडू, को-ऑपरेटिव-अवधेश यादव, अमलाबाद-अजय रजवार, चंदनकियारी-बिनोद गोराईं, बिजुलिया-कविता देवी, बरमसिया-निवारण सिंह चौधरी को मनोनीत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : भाजपा बोकारो जिला में पंद्रह मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि का चयन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top