Hot News

Bokaro News : मो रजिउल्लाह अंसारी बने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी

Bokaro News : कसमार. कसमार प्रखंड के बगियारी गांव के प्रतिभाशाली युवा मो रजिउल्लाह अंसारी (राजू) ने भी झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल-2023 परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पद प्राप्त किया है. परिणाम घोषित होते ही उनके परिजनों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. मो रजिउल्लाह अंसारी बगियारी निवासी समाजसेवी एवं जनवितरण प्रणाली विक्रेता मो इब्राहिम अंसारी के पुत्र हैं. बचपन से ही पढ़ाई में रूचि एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण रखने वाले राजू ने कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है.ग्रामीणों ने कहा कि राजू की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी. परिवार के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की है. मो रजिउल्लाह अंसारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी लगन तथा माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों के सहयोग और आशीर्वाद को दिया और कहा कि पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही मेरा संकल्प है. इस उपलब्धि पर समाज के कई बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मो रजिउल्लाह को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : मो रजिउल्लाह अंसारी बने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top