Hot News

Bokaro News : शिविर में 45 लोगों ने किया रक्तदान

फुसरो. कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की बेरमो प्रखंड कमेटी की ओर पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की स्मृति में बुधवार को रहीमगंज स्थित डॉ जाकिर नायक स्मृति भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया. मौके पर 45 लोगों ने रक्तदान किया. रक्त संग्रह का कार्य मेदांता अस्पताल इरबा ओरमांझी (ब्लड सेंटर) के चिकित्सक डॉ एचके सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अंजली श्रुति, ममता कुमारी आदि ने किया. इससे पहले शिविर का उद्घाटन कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचायी जा सकती है. हर स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया ने कहा युवा वर्ग को रक्तदान जैसे कार्यों में आगे आना चाहिए. कमेटी के अध्यक्ष रइस आलम ने कहा कि रक्तदान महादान है. मौके पर बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश, गणेश मल्लाह, पिंटू सिंह, मो मुदस्सर, परवेज अख्तर, मनीर अंसारी, शकील अहमद, नदीम अहमद, खुर्शीद अंसारी, शिवनंदन चौहान, सलीम जावेद, शमीम, महताब, सूरज मित्तल, सुशांत राईका, संजू बाबा, पवन कुमार, सुषमा कुमारी, रेहाना राज, सोनी, गुड़िया, सुनीता सिंह, रिजवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : शिविर में 45 लोगों ने किया रक्तदान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top