Hot News

Bokaro News :सिंहपुर के सुधांशु रंजन बने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी

Bokaro News : कसमार. कसमार प्रखंड के सिंहपुर गांव के युवा सुधांशु रंजन ने भी झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल- 2023 परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद हासिल किया है. सुधांशु रंजन स्वर्गीय विभूति भूषण महतो के पुत्र हैं. उनकी इस उपलब्धि ने सिंहपुर गांव और कसमार प्रखंड का नाम रोशन कर दिया है. संघर्ष, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण उनकी सफलता की बुनियाद रहे. समाचार मिलते ही गांव में लोग बधाई देने पहुंचने लगे और मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की. वहीं सुधांशु ने कहा कि यह सिर्फ मेरी सफलता नहीं, मेरे स्वर्गीय पिता के सपनों और मेरे परिवार के विश्वास की जीत है. जीवन में जो पाया है, उसमें हर कदम पर माता-पिता, परिवार के अन्य सदस्यों और गुरुजनों का योगदान रहा है. अब लक्ष्य यह है कि प्रशासनी सेवा के माध्यम से समाज के प्रति उपयोगी और जिम्मेदार भूमिका निभा सकूं. सुधांशु रंजन को बधाई देने वालों में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने शामिल होकर उनके उज्ज्वल करियर की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News :सिंहपुर के सुधांशु रंजन बने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top