बोकारो, हिंदुस्तान की अग्रणी स्टील उत्पादक और महारत्न सार्वजनिक उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने सफलता की नयी ऊंचाइयों को छुआ है. वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से जनवरी की अवधि के दौरान कुल बिक्री में 16% की वृद्धि दर्ज हुई. 16.6 मिलियन टन बिक्री हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 14.3 मिलियन टन था. कंपनी अब तक की सबसे अधिक संचयी बिक्री है. सेल ने जनवरी 2026 में भी अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ जनवरी बिक्री दर्ज की, जो 1.84 मिलियन टन रही. यह पिछले वर्ष के इसी महीने के 1.68 मिलियन टन के मुकाबले 10% से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है. इस दौरान इन्वेंट्री में 0.25 मिलियन टन की कमी व उधार में पर्याप्त कटौती दिखी. कई मानकों में रिकॉर्ड प्रदर्शन हुआ. इनमें बिक्री, डिस्पैच, कैश कलेक्शन व ग्राहकों तक सीधी डिलीवरी शामिल है.
The post Bokaro News: सेल : जनवरी में अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री appeared first on Naya Vichar.

