Hot News

Border 2: अफगानिस्तान में ‘सनी पाजी’ का जलवा, बॉर्डर 2 देखने को एक्साइटेड क्रिकेटर राशिद खान

Border 2: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान अक्सर अपने स्पोर्ट्स से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हो रही है. वजह है बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’. राशिद ने हाल ही में ऐसा कुछ कह दिया, जिसने हिंदुस्तानीय फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया.

दरअसल, राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह बड़े ही सादे अंदाज में भुट्टा सेंकते नजर आ रहे हैं. लेकिन वीडियो से ज्यादा चर्चा उसके कैप्शन की हो रही है. राशिद ने लिखा, “बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं अगर मैं इसे पोस्ट करूं तो क्या होगा?” बस फिर क्या था, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. 

23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी बॉर्डर 2

खास बात ये है कि ‘बॉर्डर 2’ हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध पर बनी 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. ऐसे मुद्दों पर विदेशी खिलाड़ी आमतौर पर खुलकर कुछ नहीं कहते, इसलिए राशिद खान का ये बयान लोगों को चौंका रहा है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. राशिद खान की हिंदुस्तान में पहले से ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और इस पोस्ट के बाद हिंदुस्तानीय फैंस के बीच उनके चर्चे और भी बढ़ गए हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 में क्यों नहीं हैं तब्बू? प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई, सनी देओल का रोल भी बदला

The post Border 2: अफगानिस्तान में ‘सनी पाजी’ का जलवा, बॉर्डर 2 देखने को एक्साइटेड क्रिकेटर राशिद खान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top