Hot News

Border 2: अरिजीत सिंह और बॉर्डर 2 को लेकर उठा विवाद, क्या ये गाना दबाव में गवाया गया? भूषण कुमार ने बताई पूरी सच्चाई

Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ आपने सुना होगा, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस सॉन्ग को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी. दावा किया जा रहा था कि इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी मर्जी के खिलाफ गाया है. इन अटकलों को तब और हवा मिली जब हाल ही में अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की. इसी बीच बॉर्डर 2 का यह गाना सामने आने के बाद लोगों ने दोनों बातों को आपस में जोड़ना शुरू कर दिया. अब इसपर निर्माता भूषण कुमार ने रिएक्ट किया.

निर्माता भूषण कुमार ने दावों को बताया बकवास

इन अफवाहों पर फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्लीज अरिजीत को फोन करके पूछिए, यह सब बकवास है.”

जानें ‘घर कब आओगे’ सॉन्ग के बारे में

‘घर कब आओगे’ फिल्म बॉर्डर 2 का खास गाना है, जिसमें फिल्म के चारों मुख्य कलाकार-सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी एक साथ नजर आते हैं. यह गीत फिल्म बॉर्डर के मशहूर गाने ‘संदेशे आते हैं’ का नया वर्जन है, जिसे मेकर्स ने नए अंदाज में पेश किया है. इस गाने को मिथुन ने नए तरीके से तैयार किया है. इसके अलावा इसके बोलों में मनोज मुंतशिर की पंक्तियां जोड़ी गई हैं. सॉन्ग को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने मिलकर अपनी आवाज. फिलहाल बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में लगी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म ने छह दिन में 213 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

बॉर्डर 2 की कमाई (डे वाइज)

डे कलेक्शन
Border 2 Collection Day 1 30 करोड़ रुपये
Border 2 Collection Day 2 36.7 करोड़ रुपये
Border 2 Collection Day 3 54.5 करोड़ रुपये
Border 2 Collection Day 4 59 करोड़ रुपये
Border 2 Collection Day 5 13 करोड़ रुपये
Total Collection 213 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Border 2 Collection Day 6: कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद सनी देओल की फिल्म का तूफान, 230 करोड़ के पार, शाहरुख-सलमान का रिकॉर्ड टूटा

The post Border 2: अरिजीत सिंह और बॉर्डर 2 को लेकर उठा विवाद, क्या ये गाना दबाव में गवाया गया? भूषण कुमार ने बताई पूरी सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top