Border 2 Box Office: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. दूसरे हफ्ते में कदम रखने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर नहीं आ रही. आठवें दिन डबल डिजिट कलेक्शन करने के बाद अब नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है.
8 दिनों में कितनी कमाई कर चुकी है ‘बॉर्डर 2’?
फिल्म ने रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत की थी. पहले दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया. दूसरे दिन कमाई बढ़कर 36.5 करोड़ पहुंची, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये बटोर लिए. चौथे दिन भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और इसने 59 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद वीकडेज में गिरावट आई. पांचवें दिन कलेक्शन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये रहा. इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. आठवें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये कमाए.
9वें दिन रात 10:30 बजे तक का कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, दूसरे शनिवार को फिल्म ने रात 10:30 बजे तक 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि रात के शोज में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है, जिससे इसका डे-9 कलेक्शन और भी मजबूत हो सकता है.
ऑक्यूपेंसी में भी दिखा उछाल
31 जनवरी 2026 को दूसरे शनिवार को मॉर्निंग शोज में फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.05% दर्ज की गई. वहीं शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई, जिसने कलेक्शन को मजबूती दी.
क्या 250 करोड़ क्लब में पहुंचेगी फिल्म?
फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन करीब 235 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर दूसरे शनिवार को फिल्म 15 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करती है, तो यह आसानी से 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है.
दमदार स्टार कास्ट बनी बड़ी ताकत
1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की इस सीक्वल में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
नोट: ये आंकड़े शुरुआती हैं. फाइनल कलेक्शन के आंकड़े देर रात तक अपडेट किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Cocktail 2: शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी, फैंस ने लिखा- जल्दी पोस्टर और रिलीज डेट ड्राॅप करो
The post Border 2 Box Office: ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़ कायम, डे 9 पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई, 250 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म appeared first on Naya Vichar.

