Border 2 Box Office Collection Day 5: सनी देओल की नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के पांचवें दिन भी फिल्म की कमाई ने सबको चौंका दिया है. वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है. ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं और टिकट खिड़कियों पर भीड़ नजर आ रही है. खासकर वीकेंड के समय तो फिल्म की रफ्तार और भी तेज हो गई थी.
फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
| Day 1 | 30 Cr |
| Day 2 | 36.5 Cr |
| Day 3 | 54.5 Cr |
| Day 4 | 59 Cr |
| Day 5 | 19.50 Cr |
| Total Collection | 196.50 Cr |
5वें दिन की कमाई में दिखी गिरावट
Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही दिन करीब 31 करोड़ रुपये के साथ दमदार शुरुआत की थी. दूसरे दिन कमाई बढ़कर 36 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. तीसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 54.5 करोड़ रुपये कमा लिए. चौथे दिन भी रफ्तार थमी नहीं और करीब 59 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई. वहीं, पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने लगभग 19.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. हालांकि पांचवें दिन कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. मंगलवार वर्किंग डे था और ऐसे दिनों में फिल्मों की कमाई में गिरावट आना आम बात है.
फिल्म की खासियत
हिंदुस्तान में पांच दिनों में फिल्म लगभग 196.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो ‘बॉर्डर 2’ ने करीब 212 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. फिल्म की इस बड़ी सफलता के पीछे इसकी मजबूत कहानी, दमदार देशभक्ति का भाव और शानदार स्टारकास्ट अहम भूमिका निभा रही है. सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने भी अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लिया है. वहीं मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसी अभिनेत्रियों ने भी फिल्म में अपनी मौजूदगी से कहानी को मजबूती दी है.
ये भी पढ़ें: Border 2 Worldwide Box Office Collection Day 4: वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास, सलमान-अजय की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
The post Border 2 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन भी बॉर्डर 2 का भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश, देखें कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.