Hot News

Border 2 Box Office Day 1 Prediction: क्या सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ करेगी 30 करोड़ की ओपनिंग? एक्सपर्ट ने किया बड़ा खुलासा

Border 2: सनी देओल फिर से बड़े पर्दे पर लौट आए है. सनी की लेटेस्ट फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. रिलीज के साथ ही मूवी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स एक्स पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं. अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करीब 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. आइए आपको बताते हैं कि ट्रेड एक्सपर्ट फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर क्या बोल रहे.

ओपनिंग डे पर बॉर्डर 2 कितने करोड़ रुपेय का करेगी कलेक्शन?

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर गिरीश जौहर ने आईडीवा से बात करते हुए कहा, बॉर्डर 2 को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. अच्छी बात यह है कि एडवांस बुकिंग हो रही है और यह सिर्फ बड़े शहरों या मेट्रो शहरों में ही नहीं बल्कि टियर 2 शहरों में भी हो रही है इसलिए दर्शकों के जुड़ाव के मामले में फिल्म का दायरा बढ़ रहा है. शुक्रवार को छुट्टी नहीं है, लेकिन मुझे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की उम्मीद है, यह मानते हुए कि रिपोर्ट्स अच्छी और मजबूत होंगी, जैसा कि दर्शकों की उम्मीदें हैं. लंबे वीकेंड को देखते हुए यह बॉक्स ऑफिस पर लंबा चल सकती है और यह 2026 की पहली बड़ी सफलता हो सकती है. अगर फिल्म 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करती है तो मुझे खुशी होगी और यह 30 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है या उससे आगे भी जा सकती है. लेकिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा कुछ भी एक अच्छी शुरुआत होगी.”

सनी देओल ने किया ये वीडियो पोस्ट

‘बॉर्डर 2‘ के रिलीज होते ही सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज बॉर्डर2 डे!!! कोई चिंता नहीं, कोई स्ट्रेस नहीं. आराम करें, रिलैक्स करें और सब मिलकर बॉर्डर 2 का मजा लें.”

यह भी पढ़ें– Border 2 X Review: सनी देओल को बड़े स्क्रीन पर दहाड़ते देख जोश से भरे दर्शक, ‘बॉर्डर 2’ देखने के बाद यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

The post Border 2 Box Office Day 1 Prediction: क्या सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ करेगी 30 करोड़ की ओपनिंग? एक्सपर्ट ने किया बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top