Hot News

Box Office Report: दुनिया भर में 200 करोड़ का माइलस्टोन छूने से सिर्फ इतनी दूर है सिकंदर, एल2-एमपुरान ने चली कछुए की चाल

Box Office Report: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ‘सिकंदर’ अपनी धीमी रफ़्तार से जल्द ही दुनियाभर में 200 करोड़ का आकड़ा पार करने वाली है. वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. दूसरी तरफ सिकंदर से तीन दिन पहले रिलीज हुई ‘एल2-एमपुरान’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चल रही है और अबतक 100 करोड़ की कमाई भी नहीं कर सकी है. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

सिकंदर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

नादियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के 7 दिनों के वोर्ल वाइड कलेक्शन का ऐलान किया है. फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए निर्माताओं ने निचे कैप्शन में लिखा, “सिकंदर पर इतना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद! हम वास्तव में अभिभूत और आभारी हैं!” इस पोस्ट के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने हिंदुस्तान में ₹6.18 करोड़ और विदेशी बाजार में ₹3.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद अब दुनियाभर में सिकंदर 187.84 करोड़ रुपए की कुल कमाई कर चुकी है. इन आकड़ों को देख एक बात साफ है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का माइलस्टोन छू लेगी.

सिंकदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.75 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 7: 1.53 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 8: 2.92 करोड़

Sikandar Total Collection: 115.85 करोड़

एल2-एम्पुरान के 11वें दिन की कमाई

सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर और पृथ्वीराज सुकुमारन की निर्देशित ‘एल2-एम्पुरान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल होते दिखाई दे रहा है. यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लूसिफ’र का दूसरा पार्ट है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार यानी 11वें दिन 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी अबतक की कमाई 97.85 करोड़ हो चुकी है. हालांकि, इन आकड़ों में शाम तक बदलाव भी हो सकते हैं.

यह भी पढ़े: Sikandar Box Office Collection: फ्लॉप होने के बावजूद बरकरार है सलमान खान का स्टारडम, ‘सिकंदर’ ने 8वें दिन बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

The post Box Office Report: दुनिया भर में 200 करोड़ का माइलस्टोन छूने से सिर्फ इतनी दूर है सिकंदर, एल2-एमपुरान ने चली कछुए की चाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top