Hot News

Box Office Report: विक्की कौशल की छावा हिट हुई फ्लॉप, 38 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Box Office Report: आईपीएल 2025 भले ही इस समय सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा हो, लेकिन छावा यह साबित कर रही है कि एक अच्छी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच ही लाती है. विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसने अब तक हिंदुस्तान में 583 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. आइये जानते हैं 38वें दिन इसकी कमाई कितनी रही.

छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के अनुसार, रविवार को छावा की कमाई में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे इसने 4.8 करोड़ रुपये कमाए. इसका टोटल कलेक्शन 583.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फिल्म ने 23 मार्च को हिंदी में 18.85 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की. वहीं वर्ल्डवाइड छावा ने 780 करोड़ रुपये कमा लिए.

छावा ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

छावा ने पहले ही हिंदुस्तान में नेट कलेक्शन के मामले में कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें पठान (543.09 करोड़ रुपये), एनिमल (553.87 करोड़ रुपये), गदर 2 (525.7 करोड़ रुपये) और पीके (340.80 करोड़ रुपये) जैसी मूवीज शामिल हैं. अब, यह फिल्म स्त्री 2 के हिंदुस्तान में 597.99 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन को पछाड़ने से सिर्फ 14 करोड़ रुपये दूर है.

छावा के बारे में

छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. विक्की कौशल ने यह दमदार भूमिका निभाई है. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन की ओर से छावा में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी हैं.

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: इस हफ्ते घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! जब OTT पर रिलीज होगी ये दमदार फिल्में-सीरीज

The post Box Office Report: विक्की कौशल की छावा हिट हुई फ्लॉप, 38 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top