Hot News

Box Office Report: 19वें दिन बाद बुझे ‘सिकंदर’ के सितारे, बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाए कदम, जानें टोटल कलेक्शन

Sikandar: इस साल सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो, ये परफॉर्म नहीं कर पाई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फु्स्स हो गी. मूवी में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और सत्यराज ने मुख्य किरदार निभाया हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छे नंबर्स के साथ अपना खाता खोला, लेकिन फिर इसकी कमाई धम्म से नीचे गिर गई. फिल्म को लेकर टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ नहीं दिखी. अब जाट के बाद सिकंदर का सामना अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 से होने वाली है. चलिए इस बीच आपको सिकंदर के 19वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

सिकंदर के 19वें दिन का कलेक्शन जान उड़ा जाएंगे होश

एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित सिकंदर ने तो 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, लेकिन 150 करोड़ तक ये नहीं पहुंच पाएगी. फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है और अबतक इसने सिर्फ 109.78 करोड़ रुपये कमाए हैं. sacnilk के अनुसार फिल्म ने 19वें सिर्फ 2 लाख का बिजनेस अभी किया है. हालांकि ये आंकड़ा शाम तक अपडेट होगा. मूवी ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 19.5 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़, पांचवें दिन 6 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़ और 7वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

जानें सिकंदर ने कितने करोड़ का बिजनेस किया

  • Sikandar Week 1 Collection- 90.25 करोड़
  • Sikandar Week 2 Collection- 17.55 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 13- 0.3 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 14- 0.4 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 15- 0.6 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 16- 0.29 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 17- 0.27 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 18- 0.06 करोड़
  • Sikandar Box Office Collection Day 19- 0.02 करोड़

सिकंदर की नेट कलेक्शन- 109.78 करोड़

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?

The post Box Office Report: 19वें दिन बाद बुझे ‘सिकंदर’ के सितारे, बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाए कदम, जानें टोटल कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top