Hot News

Bread Recipe: मिनटों में बनाएं ब्रेड से बाजार जैसा गुलाब जामुन

Bread Recipe: ब्रेड को हम अक्सर सिर्फ टोस्ट या कभी-कभी ब्रेड पकौड़ा बनाकर खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेड से हम कई तरह की स्वादिष्ट मिठाइयां भी तैयार कर सकते हैं. ब्रेड से रसमलाई और बर्फी के बारे में पहले ही बता चुके हैं. ऐसे में आज इस आर्टिकल में ब्रेड से गुलाब जामुन बनाने की विधि के बारे में जानेंगे, जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है. इसे बनाने के लिए खास सामग्री की जरूरत भी नहीं होती हैं.

ब्रेड से गुलाब जामुन बनाने की सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस – 5
  • तेल – आवश्यकतानुसार 
  • मैदा – 2 चम्मच 
  • दूध – 1 कप 
  • चीनी – 1 कप (चाशनी के लिए)
  • इलायची पाउडर – 1 चम्मच 
  • पानी – आवश्यकतानुसार 
  • केसर के धागे – 2-3 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Rasmalai: ना लड्डू, ना गुलाब जामुन, सिर्फ 10 मिनट में मेहमानों के लिए बनाएं ब्रेड की रसमलाई

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन

यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

ब्रेड से गुलाब जामुन बनाने की विधि

  • सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस को मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लें. 
  • फिर इसमें दूध और मैदा को डालकर अच्छे से गूंथ लें. 
  • इसके बाद अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, तेल गरम होने के बाद  इसमें बनी हुई लोई को डालकर सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें. 
  • अब एक बर्तन में 1 कप पानी डालकर गरम करें, फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालकर अच्छे से उबाल आने दें. 
  • अच्छे से चाशनी बन जाने के बाद गैस बंद कर दें, अब इसमें बनी हुई गुलाब जामुन को डालकर 10 मिनट तक रखें.  

यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी

The post Bread Recipe: मिनटों में बनाएं ब्रेड से बाजार जैसा गुलाब जामुन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top