Hot News

Breakfast Tips: ब्रेकफास्ट में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे ज़रूरी शुरुआत होती है, लेकिन अगर इसमें कुछ गलत चीजें खा ली जाएं, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. कई बार हम जल्दी में ऐसे फूड्स खा लेते हैं जो दिखने में हेल्दी लगते हैं, लेकिन असल में नुकसानदायक होते हैं. ये चीजें ना सिर्फ हमारी एनर्जी को कम करती हैं, बल्कि वजन बढ़ने और थकान जैसी समस्याएं भी ला सकती हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहें हैं की ऐस कौन सी चीजें हैं जो आपको ब्रेकफास्ट में नहीं खानी चाहिए.

दूध के साथ सीरियल्स

रेडीमेड सीरियल्स में शुगर की मात्रा अधिक होती है प्रोटीन बहुत कम होता है, जिससे हमारे शरीर में इंसुलिन का स्तर तेजी से बढ़ता है. इन सीरियल्स का सेवन करने से हमें जो तुरंत एनर्जी मिलती है लेकिन वो जल्दी खत्म हो जाती है और थकावट बढ़ने लगती है. इसके जगह पर आप घर पर बना ग्रेनोला खा सकते हैं, जिसमें नट्स, बीज और दही हो.

ये भी पढ़ें: Summer Stomach Heat Remedies: पेट की गर्मी से हैं परेशान? ये ठंडी तासीर वाली चीज देगी तुरंत आराम

ये भी पढ़ें: Kalonji Health Benefits: मौत को छोड़ हर बीमारी में असरदार, ये मसाला है घर का असली खजाना

कॉफी/चाय के साथ बिस्किट

कॉफी या चाय के साथ बिस्किट खाने से शरीर को कोई फायदेमंद पोषण नहीं मिलता, क्योंकि इसमें ज्यादा चीनी और फैट होती है. इससे जल्दी भूख लगती है और मीठा खाने की इच्छा बढ़ती है. इसके बजाय, आप नट्स या उबला अंडा खा सकते हैं, जो लंबे समय तक भूख को शांत रखता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है.

रिफाइंड ब्रेड वाला सैंडविच

जब आप सुबह ऐसे सैंडविच खाते हैं, तो कुछ देर के लिए पेट भरा हुआ लगता है, लेकिन थोड़ी ही देर में फिर से भूख लगने लगती है. इसके अलावा, इसमें जो प्रोसेस्ड चीजें होती हैं, वो खून में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ा देती हैं, जिससे थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है. इसलिए बेहतर है की आप इसकी जगह ग्रेन या मिलेट ब्रेड के साथ सब्जियां और पनीर मिलाकर खाएं.

फ्रूट जूस

ब्रेकफास्ट में कभी भी फ्रूट जूस नहीं पीना चाहिए, क्योंकि यह शुगर लेवल को बहुत जल्दी बढ़ा देता है. इसकी जगह आप पूरे फल को नट्स के साथ खाएं, यह ज्यादा हेल्दी ऑप्शन होता है.

ये भी पढ़ें: Disease Caused By Lack Of Sleep: कम नींद का बड़ा नुकसान, जानिए क्या-क्या बीमारियां घेर सकती हैं आपको

ये भी पढ़ें: Detox Drinks For Weight Loss: शरीर की चर्बी तेजी से घटाएं, रोज पिएं ये चमत्कारी डिटॉक्स ड्रिंक्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Breakfast Tips: ब्रेकफास्ट में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top