Hot News

Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह

 Bridal Skin Care Juice: शादियों का सीजन अब आने ही वाला है जिसमें कई लड़कियों अपने स्किन प्रॉब्लम के कारण परेशान रहती हैं. ऐसे में अगर आपकी भी शादी जल्द ही होने वाली है तो परेशान बिल्कुल भी न होए, क्योंकि इस आर्टिकल में ऐसे जूस के बारे में बताएंगे जिसको शादी के 7 दिन पहले पीने से आपके चेहरे में चांद जैसी रौनक और चमक आ जाएगी. तो चलिए देर न करते हुए इन हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

चेहरे को गुलाबी और चमकदार बनाने के लिए (Bridal Juice For Glowing Skin)

BRIDAL JUICE 1 1
Image : ai generated

शादी के 7 दिन पहले ही गाजर और चुकुंदर का जूस पीना स्टार्ट कर दें. इसमें विटामिन-सी और  एंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाएं जाते हैं, जो आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है. इसको पीने से पिंपल 7 दिन के अंदर ही गायब हो सकता है. इसके अलावा, ये त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है. अगर आपको भी अपना चेहरा गुलाबी और चमकदार बनाना है, तो इस जूस को पीना शुरू कर दें. 

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

त्वचा को खिलाखिला रखने के लिए (Bridal Skin Fresh Juice) 

BRIDAL JUICE 1
Image : ai generated

त्वचा गर्मियों में काफी ऑयली दिखती हैं. अगर आपकी शादी इसी वक्त हो रही है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. इसके लिए आप शादी के 7 दिन पहले से ही खीरे और तरबूज का जूस पीना शुरू कर दें. ये आपकी त्वचा को देर तक हाइड्रेट रखता है. साथ ही चेहरे पर पसीना आने से भी बचाता है.

पिंपल और दाग धब्बे हटाने के लिए (Pimple Care Juice For Bridal)

BRIDAL AMLA JUICE
Image: ai generated

दाग धब्बे को दूर करने के लिए आप आंवला जूस का सेवन कर सकती हैं. इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में पाई जाती हैं. जो आपके चेहरे के पिगमेंटेशन को दूर करने और चेहरे के रंग को एक जैसा करने के लिए बहुत उपयोगी है. इसके लिए आप शादी के 7 दिन पहले से ही पीना शुरू कर दें.

ये भी पढ़ें: Pimple Cure: जिद्दी पिंपल्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती? डेली बेसिस पर इन चीजों का करें इस्तेमाल

The post Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top