BSEB Bihar Board 10th Result 2025 in Hindi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 2025 मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा में शामिल सभी छात्रों का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे जारी करने जा रहा है. इस बार बोर्ड ने टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना करने का फैसला किया है. इस पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनकी मेहनत का सम्मान करना है. शिवांकर कुमार पिछले साल यानी 2024 में प्रथम रैंक धारक थे – उन्होंने 500 में से 489 अंक हासिल किए थे, इसलिए यदि आप 500 में इससे अधिक अंक लाते हैं, तो आपको भी पुरस्कार राशि दी जाएगी. पिछले वर्ष के शीर्ष 5 अंक और टॉपर्स के नाम नीचे दिए गए हैं:
स्थान | छात्र का नाम | अंक (500 में से) |
---|---|---|
1st | शिवांकर कुमार | 489 |
2nd | आदर्श कुमार | 488 |
3rd | आदित्य कुमार | 486 |
3rd | सुमन कुमार पूर्वे | 486 |
3rd | पलक कुमारी | 486 |
3rd | साजिया प्रवीण | 486 |
4th | अजीत कुमार | 485 |
4th | राहुल कुमार | 485 |
5th | हरे राम कुमार | 484 |
5th | सेजल कुमारी | 484 |
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड के टॉपर छात्रों को मिलेगा ये पुरस्कार
बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए कुल 16,64,252 विद्यार्थियों में से 13,79,842 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 6,99,549 छात्राएं और 6,80,293 छात्र शामिल हैं. इससे पता चलता है कि छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
- पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र: 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, किंडल और प्रशस्ति पत्र.
- दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र: 1.5 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और सम्मान पत्र.
- तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र: 1 लाख रुपये नकद और टैबलेट.
- शीर्ष 10 में स्थान पाने वाले अन्य छात्र: स्मार्टफोन, स्टेशनरी किट और विशेष प्रमाण पत्र.
How to Check Bihar Board 10th Result: कैसे चेक करें?
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाना होगा.
2. दूसरे चरण में होमपेज पर ‘मैट्रिक रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
3. तीसरे चरण में अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें.
4. चौथे चरण में कैप्चा कोड भरें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
5. अंत में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं.
पढ़ें: BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, देखें पिछला रिकाॅर्ड
यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Matric Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट डिजिलॉकर पर, एक क्लिक में यहां करें चेक
The post BSEB Bihar Board 10th Result 2025: इतने नंबर लाए तो बन जाएंगे बिहार बोर्ड के टॉपर्स, मिलेगा लाखों का इनाम! appeared first on Naya Vichar.